नीतीश की अगुवाई में बिहार तेजी से कर रहा विकास: राजनाथ

बिहार जल्द होगा विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट
बाँका;05 नवम्बर। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 5 नवम्बर को बिहार के बाँका विधानसभा क्षेत्र के बाराहाट में भाजपा प्रत्याशी रामनारायण मंडल के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बिहार का तेजी से विकास कर रही है। बिहार जल्द ही देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा दिखेगा। बिहार का हरेक क्षेत्रों में बेहतर तरीके से विकास हुआ है। आगे भी राज्य की बेहतरी व विकास के लिए राज्य की जनता ने एनडीए को फिर से राज्य की हुकूमत सौंपने का मन बना लिया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बिहार में नीतीश की अगुवाई में देश व बिहार तेजी से विकास कर रहा है। एनडीए सरकार ने कभी भी जाति व धर्म के नाम पर देश व राज्य का विकास नहीं किया। सरकारी योजनाओं का लाभ सभी जाति व धर्म के लोगों को एक समान तरीके से प्राप्त होता रहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार में चुनाव के दौरान महागठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है। एनडीए एतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सभा को एनडीए प्रत्याशी व पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने भी संबोधित किया।

6

Top