लम्बे अवकाश पर गए साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ

पटना, ०9 फरवरी । बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने अपनी निजी वयस्तताओं के कारण सम्मेलन के अध्यक्ष पद से एक लम्बे समय के लिए अवकाश ले लिया है। उन्होंने सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष और बिहार के पूर्व गृह सचिव जियालाल आर्य कोकार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है। 

एक कार्यालय-आदेश निर्गत करते हुए डा सुलभ ने आगामी ३१ मार्च तक अपने अवकाश में रहने की सूचना दी है तथा श्री आर्य को सम्मेलन का कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में प्रभार सौंपते हुए आशा व्यक्त की है कि सम्मेलन के सभी अन्य अधिकारी और कर्मीगण श्री आर्य को अपना सहयोग प्रदान करेंगे ताकि सम्मेलन के सभी पूर्व घोषित कार्य और कार्यक्रम पूर्ववत होता रहे। 

ऐसा समझा जा रहा है कि डा सुलभ कुछ महत्त्वपूर्ण पुस्तकों के लेखन के लिए तथा विश्राम के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। सम्मेलन के अविराम कार्यों और कार्यक्रमों के कारण उन्हें अवकाश नहीं मिल पा रहा था और दो ऐसे विशेष ग्रंथ हैं, जिनके लेखन के लिए पर्याप्त और बाधा रहित अवकाश चाहिए। इस अवधि में वे कई साहित्यिक और सांस्कृतिक यात्राओं में भी रहेंगे। सम्मेलन के कार्यवाहक अध्यक्ष जियालाल आर्य 10 अथवा 11 फरवरी को कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Top