नंदकिशोर यादव राज्यपाल बने,बिहार के राज्यपाल बदले
बिहार, दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदल दिए गए हैं। नंद किशोर यादव नागालैंड के राज्यपाल बनाये गये हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जा इस्तीफा की तैयारी के बीच
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी इस्तीफा दे दिया।

उनकी जगह सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एवं कश्मीर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रहे सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। आरिफ मोहम्मद खान को अभी कोई नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।
 दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वी. कुमार सक्सेना को दिल्ली से हटाकर लद्दाख का नया एलजी नियुक्त किया गया है। जबकि तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। इनकी जगह तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। फिलहाल बोस को भी कोई नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। 
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया है। लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

Top