बिहार में पहली बार भाजपा सरकार सम्राट चौधरी बने 24वें सीएम

पटना,15 अप्रैल। बिहार में आज सत्ता परिवर्तन के साथ पहली बार भाजपा की सरकार बनी। सम्राट चौधरी 24वें सीएम के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
लोकभवन परिसर में जर्मन टेंट में बने सभागार में राज्यपार सैयद आता हसनैन ने शपथ दिलाई। इस मौके पर जदयू अध्यक्ष व पूर्व सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के कई बडे नेता मौजूद थे।भाजपाध्यक्ष नितिन नवीन केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा,शिवराज सिंह चौहान,चिराग पासवान, गिरिराज सिंह भी समारोह में शरीक थे।विपक्ष का कोई नेता विधायक नहीं दिखे।
18वी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई में मिली शानदार जीत के बिद दूसरी बार भाजपा को पहली बार सत्ता मिली।इसके पहले नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम बने और पाचवं कार्यकाल में 145 दिन ही सीएम रह पाया।चुनाव के दौरान 2025 से 30 फिर नीतीश के नारे पर राजग को बड़ी कामयाबी मिली। पर॔तु भाजपा की लिखी पटकथा के अनुरूप नीतीश की पहली बार राज्यसभा जाने की मंशा पूरी होने के साथ भाजपा की सीधे सत्ता में आने की मुरीद पूरी हो गई। 
बिहार की सियासत में में दो दशके के नीतीश युग का अंत जदयू के लिए बड़ा झटका रहा ।इससे बडा झटका सम्राट के सरताज बनने और नीतीश कुमार के बेटे निशांत के सत्ता का मोहताज होने से भी हुआ है।नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत संभालने और जदये की उम्मीद और भविष्य के प्रतीक के तौर पर राजनीति में कूदे निशांत को पहले प्रशिक्षित करने को सोच और रणनीति के तहत डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा ही रहगई।इससे जदयू के समर्थकों में निराशा स्वभाविक है जो नीतीश की जगह निशांत को ही सीएम बनाने की मांग कर रहे थे।नीतीश कुमार के सीएम की कुर्सी भाजपा के हवाले कर राज्यसभा जाने का निर्णय का खुला विरोध कर रहे थे।
फिलहाल सम्राट चौधरी के नेतृत्त्व में तीन सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन और तीन सहयोगी दलों को सत्ता में सहभागी बनने का इंतजार भी शायद किसी को रास नहीं आया। ढाई महीना में ही पूर्व मंत्री बनने वाले के लिए भी झटका है।संभव में विस्तार में किसी एक-दो जगह भी नहीं मिले। अब मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार होगा।

Top