सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा का पांचवां चरण 23 से 26 मार्च तक

पटना,21 मार्च। सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का पांचवां चरण 23 से 26 मार्च तक  होगा। नीतीश अब तक अपनी यात्रा में एक बार भी यह नहीं कहे हैं कि राज्यसभा जा रहा हूं। सीएम की कुर्सी छोड़ने वाला हूं। परंतु यह सवाल थमने का नाम नहीं ले रहा कि नीतीश का कब पदत्याग होगा और नयी सरकार का मुखिया कौन  होगा?
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का पांचवां और अंतिम चरण 23 से 26 मार्च तक होगा। इस चरण में वे 23 मार्च को जहानाबाद और अरवल, 24 मार्च को कैमूर और रोहतास, 25 मार्च को बक्सर और भोजपुर, 26 मार्च को नालंदा और पटना जिलों का दौरा करेंगे। यात्रा का समापन 26 मार्च को पटना में होगा। इससे पहले आज (20 मार्च) चौथे चरण की यात्रा के आखिरी  मुख्यमंत्री गया और औरंगाबाद के दौरे थे। सभी 38 जिलों की यात्रा के बाद ही राज्यसभा के लिए निर्वाचित सदस्य होने के कारण विधान परिषद से 30 मार्च तक इस्तीफा देंगे। निर्वाचन की तिथि16 मार्च से 14 दिनों के अंदर किसी एक सदन से इस्तीफा देने की काननी बाध्यता है।ऐसा नहीं करने पर राज्यसभी की सदस्यता से स्वत: इस्तीफा मान्य होगा। इसी तरह की बाध्यता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को विधान सदस्य होने के कारण है।
दरअसल  राज्यसभा  सदस्यों कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरु होगा। क्या राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सीएम से पदत्याग होगा ,यह तो नीतीश कुमार के मन मिजाज पर ही निर्भर है।उनके मन में क्या है,कोई नहीं जानता। परंतु मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति मैं सीएम का इस्तीफि और किसी भाजपाई के नया सीएम बनने का समय निकट है।सम्राट चौधरी का नाम ही भावी सीएम के रुप में सबसे आगे है।सीएम नीतीश के भी पहली पसंद सम्राट होंगे।समृद्ध यात्रा में नीतीश कुमार कई बार सम्राट को आगे कर कहते रहे हैं कि यही काम करेंगे।

Top