सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
पटना,30 मार्च। सीएम नीतीश कुमार ने संवैधानिक अनिवार्यता के तहत विधान परिषद से दिया इस्तीफा,सभापति को भेजा इस्तीफा पत्र,नीतीश राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य हैं।नितिन नवीन पटना के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।बिहार सरकार में मंत्री (सड़क निर्माण, शहरी आवास और विधि एवं न्याय)। रह चुके हैं।
जदयू के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी ने नीतीश कुमार का इस्तीफा पत्र सभापति को सौंपा। 16 मार्च को वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए धे।संवैधानिक व्यवस्था के तहत कोई भी एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता।14 दिनों के अंदर किसी एक सदन से इसतीफा देना होगा अन्यथा 14 दिनों के बाद जिस नये सदन के लिए निर्वाचित होगा,स्वत: वहां की सदस्यता निरस्त हो जायेगी। पहली बार  राज्यसभा के लिए निर्वाचित नीतीश कुमार की सदस्यता 10 अप्रैल से शुरु होगी।
वे सीएम बनने के बाद 2006 से लगातार परिषद के सदस्य रहे।उषके पहले वे लोकसभा के पांच बिर सदस्य रहे बिहार विधान सभा के भी सदस्य रहे।नीतीश कुमार को चारों सदनों कि सदस्य होने का अवसर सुलभ हुआ है।

Top