शीतला माता मंदिर नालन्दा भगदड़ की घटना में 4 पुजारियों की गिरफ्तारी का विरोध
नवादा।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव पाण्डेय अभिमन्यु कुमार ने शीतला माता मंदिर नालन्दा भगदड़ के घटना में 4 पुजारियों को स्थानीय पुलिस द्वारा की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा किए। उन्होंने वरीय पुलिस प्रशासन एवं राज्य के कई राजनेताओं से बात कर वास्तविक घटना क्रम से अवगत कराए।
महामंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे एवं उनके संगठन के लोग पुजारियों के साथ खड़े हैं। शीघ्र ही वे माननीय मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे को पूरी मजबूती और गंभीरता के साथ उठाएंगे, ताकि पीड़ित साथियों को न्याय मिल सके।

Top