नवादा के  मॉडर्न रेसीडेंसियल पब्लिक स्कूल के दूसरे ब्रांच का चौथा स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मना
अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देना ही शिक्षक का दायित्व बनता है : रामचंद्र कुमार सोनी
[
बंटी पांडे की रिपोर्ट
नवादा। मॉडर्न रेसीडेंसियल पब्लिक स्कूल की दूसरे ब्रांच का चौथा स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया।  है 
 पटना रांची रोड में गांधी चौक बरेव स्थित  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया अभिमन्यु सिंह ,विशिष्ट अतिथि  भारत विकास परिषद प्रांतीय संगठन मंत्री मुन्ना प्रसाद  विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद के सचिव राजेंद्र प्रसाद  विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर रामचंद्र कुमार सोनी, निदेशक पायल वर्मा ने संयुक्त रूप से केक काटकर विद्यालय का चौथा स्थापना दिवस मनाया। विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का जलवा प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा गाना गाया गया जैसे चंदा ने पूछा तारों से देश हमारा, राष्ट्रीय एकता का संदेश  लोक आस्था का पर्व छठ गीत की पूरी प्रस्तुति  गणेश की मम्मी  झिझिया डांस , नारी शक्ति सबसे आगे होंगे, हिंदुस्तानी वो कृष्णा ओ कृष्णा इंडिया वाले हैं समेत कई गीत एवं संगीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। खूब बजी तालियां । लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
मुख्य अतिथि ने बोले कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेना चाहिए जिससे बच्चों को बौद्धिक विकास होता है।
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर रामचंद्र कुमार सोनी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय की चौथा वर्षगांठ धूमधाम से मनाय गयी।  विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है । यह विद्यालय नवादा जिला ही नहीं बल्कि राज्य में सैनिक स्कूल, नेतरहाट, सिमतुल्लाह, नवोदय सहित  विभिन्न कंपीटिशनों में बच्चों द्वारा रिजल्ट लाकर विद्यालय का नाम रोशन करते हैं।  कम शुल्क में अच्छी शिक्षा एवं अच्छा संस्कार देना   विद्यालय की पहचान है ।
कई वक्ताओं ने विद्यालय के स्थापना काल से अभी तक सारी परिचर्चा की। अपनी-अपनी बातें को रखी। विद्यार्थियों को पुरस्कृत  भी किया गया ।
मंच संचालन राहुल कुमार द्वारा किया गया । विद्यालय वैसे बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार चांद लगाने का काम साधना, प्रियांशी, प्रियांशु, तृषा ,शिवम, विशाल, मीठी, संजना, नेहा, स्नेहा, मानसी, मानवी, केसु, राजनंदनी ,आदित्य, परी  को संबोधित करते हुए री दिव्या पीहू।
इस मौके पर दूसरी ब्रांच के विद्यालय के प्रिंसिपल सच्चिदानंद प्रसाद, विद्यालय के मुख्य ब्रांच के प्रिंसिपल बॉबी कुमारी, विद्यालय के शिक्षक अनुज कुमार, मुनेश्वर, श्याम, सचिन ,जोगेंद्र, संजू ,  अंकिता, पूनम कुमारी ,शिल्पी, शीला कुमारी, शिल्पी मिस सहित  विद्यालय  परिवार मौजूद थे।
Top