जदयू का अब निशांत युग का आगाज

पटना,06 मार्च। हम बिहार में भी रहेंगे, सब काम होते रहेगा
बिहार की सियासत सीएम नीतीश कुमार का युग समाप्ति के बीच उनके बेटे निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय होने के साथ पार्टी का नेतृत्व करने वाले हैं। 
 निशांत कुमार 8 मार्च को जेडीयू की समारोहपूर्वक ग्रहण करेंगे
मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को हुई बैठक में निशांत को लेकर बड़ी घोषणा की गई है विधायकों और मंत्रियों ने निशांत को लेकर मांग की कि उन्हें पार्टी की कमान दी जाए।
बैठक में विधायक चेतन आनंद ने निशांत को सीएम बनाने की आवाज बुलंद की। 
सीएम नीतीश कुमार ने भरोसा दिया कि राज्यसभा में जाने के बाद बिहार से रिश्ता कायम रहेगा। वे पहले की तरह ही सबों का ख्याल रखेंगे और बिहार के विकास में योगदान करेंगे।
 जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय झा ने कहा कि निशांत जदयू की सदस्यता लेंगे और उसके बाद पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे।पूरी पार्टी निशांत के साथ है। संजय झा की घोषणा का सभी विधायकों और मंत्रियों ने एक स्वर में स्वागत किया। एक तरह से जदयू का निशांत युग कल से शुरू हो जाएगा।
उधर केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा पार्टी अध्यक्ष व सीएम नीतीश कुमार ही सब निर्णय ले रहे हैं ।।सब कुछ उनकी ईच्हछा से ही हो रहा है। हम सभी के लिए मान्य है। अगला सीएम का निर्णय भी उन्हीं की राय से होगी।

Top