राज्यसभा की पांच सीटों लिए 26 फरवरी को चुनाव

पटना,18 फरवरी।केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार समेत 10 राज्यों में होने वाले राज्यसभा की 37 सीटों के चुनावों की घोषणा कर दी है. इसके तहत बिहार में 5 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। इनमें राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड कोटे की 2-2 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा की एक सीट शामिल है।
चुनाव आयोग से जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है, जबकि 6 को जांच होगी. नाम वापसी की आखिरी तारीख 7 मार्च है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। उसी दिन नतीजे भी घोषित हो जाएंगे।
बिहार की जिन पांच सीटों पर चुनाव होना है, उनमें आरजेडी सांसद अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेम चंद गुप्ता, जेडीयू के रामनाथ ठाकुर और हरिवंश नारायण सिंह के अलावे आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।
 बिहार विधानसभा में संख्या बल के अनुसार 5 में से 4 सीटें एनडीए के खाते में जाना तय है। जबकि 5वीं सीट के लिए मतदान की भी नौबत आ सकती है। असल में राज्यसभा में एक सीट के लिए 41 विधायकों की जरूरत पड़ेगी।

एनडीए के पास फिलहाल 202 विधायक है। इस हिसाब से 4 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध जीत सुनिश्चित होने के बावजूद 38 विधायक बच जाएंगे. वहीं महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं
अगर एआईएमआईएम के 5 विधायक और बहुजन समाज पार्टी के एक विधायक का समर्थन मिल जाता है तो संयुक्त विपक्ष की ताकत 41 हो जाती है। ऐसी स्थिति में एक सीट सीट विपक्ष के पास जा सकती है लेकिन अगर एनडीए और विपक्ष अपना-अपना उम्मीदवार उतरता है तो मतदान होना तय है। इस चुनाव में राजद को दो सीटों का नुकसान और भाजपा को दो सीटों का लाभ होगा।
भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन फिलहाल बांकीपुर से विधायक हैं । क्या वे राज्यसभा में जायेंगे? पवन सिंह को भी राज्यसभा में भेजे जाने की चर्चा है।उपेंद्र कुशवाहा उपचुनाव में राज्यसभा में गये हैः।उनके बेटे मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद उपचुनाव में टिकट मिलना तय है।

ये

Top