पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार लोजपा (रामविलास) के नवादा  जिला प्रवक्ता मनोनीत
नवादा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने नवादा जिले के लिए नए प्रवक्ता की घोषणा की है। नवादा प्रखंड के नेया गांव निवासी पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार को पार्टी का नवादा जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।
यह निर्णय संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।
इस संबंध में पार्टी के  जिला अध्यक्ष,अभिमन्यु कुमार ने औपचारिक पत्र जारी कर मनोनयन की जानकारी दी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार से  संगठन और अधिक सशक्त होगा।


पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके कुशल प्रक्वता के नेतृत्व में आगामी दिनों मेंजिले में संगठनात्मक गतिविधियां तेज होंगी और पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।
पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार नवादा जिले के नेया गांव के निवासी हैं। वे लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।
जिला प्रवक्ता मनोनीत होने के बाद पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि  उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे, साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

Top