बांबांग्लादेश के तारिक़ रहमान ने पीएम की शपथ ली

निताई रॉय चौधरी हिंदू और दीपेन दीवान बौद्ध समुदाय से ली शपथ

बांग्लादेश में 13वें राष्ट्रीय संसद चुनाव में दो-तिहाई सीटें जीतने के बाद बीएनपी की सरकार का 17 फरवरी को गठन हो गया। बीएनपी के प्रमुख तारिक़ रहमान ने पीएम की शपथ ली । मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी पद की शपथ ली।तारिक़ रहमान मंत्रिमंडल में कुल 50 लोगों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।
 प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान के अलावा इनमें 25 ने कैबिनेट मंत्री और 24 ने राज्य मंत्री के तौर पर पद की शपथ ली है।
इस मंत्रिमंडल में दो सदस्य बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। निताई रॉय चौधरी हिंदू समुदाय और दीपेन दीवान बौद्ध समुदाय से आते हैं.इनमें हिंदू समुदाय के दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. इनके नाम गोयेश्वर चंद्र रॉय और निताई रॉय चौधरी हैं। 77 वर्षीय निताई रॉय चौधरी पेशे से वकील रहे हैं और उनका राजनीति से पुराना वास्ता रहा है। वे बीएनपी के वाइस चेयरमैन भी हैं। दोनों ने ही कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है।
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक़ रहमान को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।
आम चुनाव में 299 सीटों में से बीएनपी ने अकेले 209 और उसके गठबंधन ने कुल 212 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

Top