ईरान ने एक साथ 8 देशों पर किया हमला,
दुनिया में तेल संकट गहराने और मंहगा होना अवश्य॔भावी 
  ईरान पर हुए अमेरिकन-इजराइल हमलै की लपटों में अब पूरा मिडिल ईस्ट जल रहा है.। इजरायल और अमेरिका के "ऑपरेशन रोरिंग लायन" के जवाब में ईरान ने वो कदम उठा लिया है जिसका डर पूरी दुनिया को था।
ईरान ने इस जंग की आग को अब पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैला दिया है.।ईरान ने पड़ोसी देशों UAE और बहरीन पर भी मिसाइलें दाग दी हैं। यह हमला सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस ‘ईगो’ अटैक है, जिसमें उन्होंने खाड़ी देशों को सुरक्षा का भरोसा दिया था।
अब यह लड़ाई सिर्फ दो देशों की नहीं, बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट को राख में बदलने वाली महाजंग बन चुकी ह।
.UAE, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान, सऊदी अरब, जॉर्डन, इराक में अमेरिका के बड़े सैन्य ठिकाने हैं। ईरान ने पहले ही कह दिया था कि अगर उसकी जमीन पर हमला हुआ, तो वह उन देशों को भी नहीं छोड़ेगा जिन्होंने अमेरिका को अपने यहां जगह दी है।
दुबई और मनामा (बहरीन) के बाहरी इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। हालांकि, इन देशों के पैट्रियट जैसे एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया है लेकिन इस हमले ने निवेशकों और पर्यटकों के बीच दहशत पैदा कर दी है। ङ ईरान ने साफ कहा है कि इस युद्ध की कोई सीमा नहीं होगी और जवाब लंबा चलेगा.

Top