नेपाल में पूर्व पीएम और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार

नेपाल में बालेन शाह के पीएम बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री व नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के नेता के पी ओली शर्मा और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार किया गया है।
पिछले साल हुए जेन ज़ी के विरोध प्रदर्शनों की जांच के लिए गठित गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता वाले आयोग ने ओली के नेतृत्व वाली पिछली सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी इस मामले में 77 लोगों की मौत हुई थी। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई है। कई अन्य अधिकारियों पर भी केस की सिफारिश की गई है। केपी शर्मा ओली चीन समर्थक माने जाते हैं।






Top