पोप फ्रांसिस का  निधन, वेटिकन सिटी में 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 पोप फ्रांसिस का सोमवार को सुबह वेटिकन सिटी में निधन हो गया। उन्हें बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।पोप फ्रांसिस अर्जेंटीना के एक जेसुइट पादरी थे। वो साल 2013 में रोमन कैथोलिक चर्च के 266वें पोप बने।उन्हें पोप बेनेडिक्ट सोलहवें के बाद चुना गया था। बीते 1000 सालों में वो पहले ऐसे पोप थे जो यूरोप के बाहर के देश से थे।

पोप फ्रांसिस का जन्म 17 दिसंबर 1936 को अर्जेंटीना के फ्लोरेंस शहर में हुआ था. पोप बनने से पहले उनका नाम जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो था। उनके दादा-दादी इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के शासन से बचने के लिए इटली छोड़कर अर्जेंटीना चले आए थे। पोप फ्रांसिस ने अपना ज़्यादातर जीवन अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में बिताया।

Top