बड़ी खबर: अमेरिका और ईरान के बीच 2 सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा
 बड़ी खबर: अमेरिका और ईरान के बीच 2 सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा 

वाशिंगटन/तेहरान: मध्य-पूर्व में मंडरा रहे युद्ध के बादलों के बीच एक बड़ी कूटनीतिक जीत देखने को मिली है। पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद अमेरिका और ईरान अगले दो हफ्तों के लिए सीजफायर (युद्धविराम) पर सहमत हो गए हैं। इस समझौते के तहत ईरान सामरिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)* को तत्काल प्रभाव से व्यापार के लिए खोलने को तैयार हो गया है.


ट्रंप की घोषणा: "विनाशकारी कार्रवाई" पर लगी रोक 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस ऐतिहासिक घटनाक्रम की जानकारी दी। ट्रंप ने बताया कि अमेरिका आज रात ईरान के खिलाफ एक बड़ी और विनाशकारी सैन्य कार्रवाई करने वाला था, लेकिन डेडलाइन से ठीक 90 मिनट पहले उन्होंने इसे रोकने का फैसला किया।


ट्रंप के अनुसार युद्धविराम की मुख्य शर्तें:  अगले 14 दिनों तक अमेरिका ईरान पर कोई बमबारी या सैन्य हमला नहीं करेगा।
 इसके बदले में ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह सुरक्षित और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए खुला रखना होगा।
 पाकिस्तान की मध्यस्थता रही निर्णायक,


इस तनाव को कम करने में पाकिस्तान ने मुख्य भूमिका निभाई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के विशेष अनुरोध और बातचीत के बाद ही उन्होंने इस सैन्य कार्रवाई को टालने का निर्णय लिया।


ईरान का रुख: "तेहरान की बड़ी जीत" 
उधर, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देश की सभी सैन्य इकाइयों को तत्काल प्रभाव से हमले रोकने और पीछे हटने का आदेश जारी कर दिया है।

 यह घटनाक्रम वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल की कीमतों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री तेल मार्गों में से एक है।


Top