अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता विफल

इस्लामाबाद में 21 घंटे चली अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता विफल हो गई है, क्योंकि कोई समझौता नहीं हो सका। 
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दावा किया कि इससे अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है।जेडी वेंस ने कहा- नहीं हो सका कोई समझौता, हमने ईरान को फ़ाइनल ऑफ़र दे दिया है.उन्होंने कहा, हम यहां से एक बहुत ही आसान प्रस्ताव देकर जा रहे हैं कि यही हमारा अंतिम और बेस्ट ऑफ़र है. हम देखेंगे कि ईरानी इसे स्वीकार करते हैं या नहीं."जेडी वेंस ने कहा कि ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानीं और हम वापस वाशिंगटन लौट रहे हैं.
इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि किसी भी नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि वह जीते हैं।
इस्लामाबाद के सेरेना होटल में त्रिपक्षीय वार्ता से पहले, वेंस के नेतृत्व वाली अमेरिकी टीम और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ के नेतृत्व वाले ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ अलग-अलग मीटिंग की थी.

Top