नालंदा जिला मघडा शीतला माता मंदिर भगदड़ में दबने से आठ महिलाओं की मौत
मृतकों के परिवार को 6 लाख मुआवजा
पीएम नरेन्द्र मोदी ने शोक व दुख व्यक्त किया ,मृतकों के आश्रित को दो लाख और घायल को 50हजार सहायता की घोषणा की
नालंदा के मघडा शीतला माता मंदिर में मंगलवार की सुबह भगदड़ में दबने से नौ महिलाओं की मौत हो गई।मारे गए लोगों के परिजनों को राज्य सरकार ने 6-6 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंदिर में भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवार को 6-6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दर्जन भर से ऊपर लोग जख्मी हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।मंदिर में भगदड़ की शुरुआत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। लेकिन मंगलवार को शीतला माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या हर सप्ताह ज्यादा रहती है। चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार होने के कारण आज भी बड़ी संख्या में माता के भक्त पहुंचे थे। इस दौरान पास में एक मेला भी लगा था। सरसरी तौर पर भीड़ के प्रबंधन में लापरवाही के कारण घटना हुई है, ऐसा लगता है।

Top