बिहार विधान सभा  और विधायक आवास परिसरों की सुरक्षा सुदृढ़ होगी
पटना,14 मार्च 
बिहार विधान सभा के  अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में बिहार विधान सभा परिसर एवं माननीय सदस्यों के आवास की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने संबंधी एक बैठक जिला के वरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की। 

इस बैठक में  अध्यक्ष डा कुमार ने जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि बिहार विधान सभा के मुख्य द्वार से प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की आईडी जांच के उपरांत ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाए। बिना आईडी किसी भी व्यक्ति को प्रवेश प्रधान मार्शल की अनुमति के बिना नहीं दी जाय।इसके अतिरिक्त विधान मंडल परिसर एवं अन्य गेटों पर अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कर सख्ती से निगरानी की जाय। बिहार विधान मंडल की सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सादे लिबास (बिन वर्दी) में भी सुरक्षा अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाय। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीच-बीच में मॉक ड्रिल कराई जाय एवं वरीय पदाधिकारी स्वयं आकर परिसर की सुरक्षा संबंधी व्यवस्था का जायजा लेना सुनिश्चित करें। तत्पश्चात माननीय अध्यक्ष द्वारा माननीय सदस्यों के वीर चंद पटेल पथ स्थित एवं आर ब्लॉक के आवासों के भी सुरक्षा की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि आवासीय परिसर के आसपास मोबाइल सुरक्षा वाहन कुछ समय के अंतराल पर नियमित गश्त देकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने माननीय अध्यक्ष महोदय के निर्देशों को अनुपालन हेतु अपनी सहमति प्रदान की है।

इस बैठक में बिहार विधान परिषद के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह, जिलाधिकारी पटना श्री त्यागराजन एस. एम. ,वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय शर्मा एवं बिहार विधानसभा की प्रभारी सचिव श्रीमती ख्याति सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Top