गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी को मिली निर्णायक जीत
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी को निर्णायक जीत मिली है। बीजेपी ने राज्य में सभी 15 नगर निगमों, 34 में से 33 जिला पंचायतों और 84 में से 76 नगरपालिकाओं में जीत हासिल की है।इन चुनावों को अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में प्रमुख चुनावी कवायदों में से एक माना जा रहा है।
मौजूदा चुनाव में लगभग 4.18 करोड़ मतदाता पात्र थे और करीब 9,200 सीटों पर मतदान हुआ.

एसईसी के अनुसार, मतदान प्रतिशत नगर निगमों में 55.1 फीसदी, नगरपालिकाओं में 65.53 फीसदी, जिला पंचायतों में 66.64 फीसदी और तालुका पंचायतों में 67.26 फीसदी दर्ज किया गया।

Top