कांग्रेस शासित कर्नाटक में सीएम बदले,सिद्धरमैया का इस्तीफा,शिव कुमार नये सीएम
कांग्रेस शासित कर्नाटक में सीएम बदले,सिद्धरमैया का इस्तीफा,शिव कुमार नये सीएम
कर्नाटक की राजनीति में फायरब्रांड लीडर की छवि वाले डिप्टी सीएम शिव कुमार नये सीएम होंगे।
कांग्रेस नेतृत्व की ओर से शिवकुमार को सीएम बनाने का वादा वर्ष 2023 में ही हो चुका था। 13 मई 2023 को जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए। कांग्रेस को 135, बीजेपी को 66, जेडीएस को 19 और अन्य 4 सीटें मिली थी।
20 मई 2023 को सिद्धारमैया ने सीएम पद की शपथ ली। वहीं डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री बने। तभी से ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले की चर्चा शुरू हुई यानी ढाई साल बाद शिवकुमार सीएम बनेंगे तो अब वे उसी अनुरूप मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा।

Top