Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
पश्चिम बंगाल में रिकार्डतोड वोटिंग, तमिलनाड में चुनाव पूरा,नतीजे का इंतजार
ममता की सत्ता बचेगी या भाजपा पहली बार सरकार बनायेगी??
अरुण कुमार पाण्डेय
आज पूरे देश की निगाहें पश्चिम बंगाल और तमिलनाड में चुनाव पर टिकी रही। तमिलनाड में 85.14% वोटिंग के साथ सभी 234 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव हो गया।
वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव में बंपर वोटिंग हुई। 16 जिलों की 152 सीटों के लिए 92.72%की रिकार्डतोड वोटिंग हुई। एन सीटों में से पिछले चुनाव में टीएमसी 93 और भाजपा 59 सीटें जीती थी।चुनावी हिंसा के लिए बदनाम पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान झडप, मारपीट, भाजपा प्रत्याशी की पिटाई,वोटर्स को डराने धमकाने की भी घटनायें हुई।
रिकार्डतोड वोटिंग क्या सत्ता परिवर्तन का संकेत है ममता मनर्जी की सत्ता में लगातार चौथी बार वापसी के लिए जनता के अपार समर्थन मिलने का संदेश है? चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ टीएमसी और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के ही बीच है।
294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 29 अप्रैल को 142 सीटों के लिए वोटिंग के बाद 4 मई को काउटिंग के बाद नतीजे की घोषणा होगी।
पश्चिम बंगाल में इस बार के चुनाव में बहुमत पाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पिछले चुनाव में यह आस पूरी नहीं हुई परंतु77 सीटों पर जीत के साथ कांग्रेस और वामदलों को धूल चटाने में कामयाब रही थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आज भी पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर रहे।
टीएमसी के लिए भी यह चुनाव करो या मरो जैसा है।
पिछले चुनाव मे भाजपा की 77 सीटें के मुकाबले 215 सीटें जीतने वाली टीएमसी की इस बार चुनाव आयोग से भी भिड़ंत होती रही।एसआईआर मेः करीब 90 लाख वोटर के नाम कटने से टीएमसी ज्यादा परेशान रही।सडक से संसद और सुप्रीम कोर्ट तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के रवैये के खिलाफ लडी।आज भी टीएमसी के सासंद पूर्व डीजीपी राजीव कुमार ने 500 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रोष जताने के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी से मिल विरोध जताया।उन्होने चेताया कि गिरफ्तारी के खिलाफ संबंधित अफसरों को कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई करवायेंगे।
पश्चिम बंगाल में नेताओ के चेहरा पर चुनाव लडने के साथ कांग्रेस 20 वर्ष,वामदल 34 वर्ष और टीएमसी की 15 वर्ष से सत्ता रही है। इस बार बिहार की तरह पहली बार भाजपा की सरकार बनैगी?
ममता बनर्जी को सत्ता से उखाड फेक कभी उनके सहयोगी रहे विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी या कोई अन्य सीएम होंगे? पिछली बार शुभेन्दु अधिकारी ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को करीब 1900 वोटों के अंतर से पछाड़ दिया था ।इस बार शुभेन्दु ममता को भवानीपुर में भी टक्कर दें रहे हैं।
27% मुस्लिम आबादी बाले पश्चिम बंगाल का मुस्लिम बहुल 6 जिला-मुर्शीदाबाद,24 परगना उत्तर, 24 परगना वीरभूम , उत्तर दिनाजपुर और मालदा ममता बनर्जी का मज़बूत राजनीतिक गढ माना जाता है। पिछले चुनाव में40%सीटे यानि 118 सीटें टीएमसी ने इन्ही जिलों में जीती थी। महिला व युवा वोटरों के साथ,टीएमसी का गांव स्तर तक कार्यकर्ताओं का वर्चस्व और बंगाल अस्मिता की आवाज बने रहना बडी ताकत मानी जाती है।टीएमसी सरकार में भ्रष्टाचार की आम शिकायत के साथ कई मत्रियों व नेताओं की गिरफ्तारी से टीएमसी की छवि को नुकसान हुआ है।भाजपा ने टीएमसी के भष्टाचार और समर्थकों की गुडागर्दी को ही मुख्य मुद्दा भी बनाया है।
ममता बनर्जी का चुनावी गणित की नींव मुस्लिम और महिला पर टिकी है। यदि यह नींव हिली तो टीएमसी सत्ता गंवा देंगी।
चुनाव आयोग के लिए भी भयमुक्त चुनाव कराने की अग्नि परीक्षा है। 2450 कंपनी केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी ।
Recent Post
आज का पंचांग - राशिफल 09 जून, 2026....
Jun 08 2026
ममता को दूसरा बड़ा झटका! TMC के 28 में से 20 सांसद....
Jun 08 2026
भूमि सुधार का हाल-बेहाल:परिमार्जन के लिए लगभग 40 ल....
Jun 08 2026
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के चुनाव में रोलोमो ....
Jun 08 2026
YOU MIGHT ALSO LIKE
जातीय जनगणना की रिपोर्ट के आधार पर विकास योजनाओं में देनी होगी हिस्सेदारी
Jan 07 2023
एक देश, एक चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी रिपोर्ट
Mar 14 2024
18 लोकसभा चुनाव में आधी आबादी के साथ छल! 10% से भी कम महिला उम्मीदवार,19वीं लोकसभा में 33% सदस्य की गारंटी
May 29 2024
क्या सशरीर उपस्थित हो विधानसभा या परिषद से इस्तीफा देने की कानूनी बाध्यता है?
Mar 29 2026
क्या सशरीर उपस्थित हो विधानसभा या परिषद से इस्तीफा देने की कानूनी बाध्यता है?
Mar 29 2026
घुसपैठ, अराजकता और कभी नहीं होगा संदेश खाली, सोनार बंगाल के लिए भाजपा को जिताएं-सम्राट चौधरी*
Apr 07 2026
बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर होंगे पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी
Apr 19 2026
जन आक्रोश महिला सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा - महिलाओं के अधिकार, मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए पूरा एनडीए एकजुट
Apr 20 2026
आमआदमी पार्टी में फूट पडी,रिघव चढ्ढा ने बगावत का झंडा उठाया
Apr 24 2026
राज्यसभा के सभापति की आप के सात बागी सासंदों के भाजपा में शामिल होने पर लगी मुहर
Apr 27 2026
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी को मिली निर्णायक जीत
Apr 28 2026
प.बंगाल में पहली बार BJP सरकार,को मिल असम व पुडुचरी में एनडीए केरलम में कांग्रेस और तमिलनाड में फिर डीएमके की सरकार, देखें एग्जिट पोल
Apr 29 2026
5 राज्यों के चुनाव नतीजे - पश्चिम बंगाल,असम, पांडुचेरी में भाजपा ,केरलम में कांग्रेस जीती, तमिलनाडु में डीएमके की हार
May 04 2026
केरल के नए CM बने वीडी सतीशन, राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई शपथ
May 17 2026
राहुल गांधी का हमला बोल- नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं।BJP-RSS गद्दार हैं
May 20 2026
पश्चिम बंगाल की फाल्ता सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत
May 24 2026
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, चुनाव के पहले पंजाब सहित 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
May 28 2026
कांग्रेस शासित कर्नाटक में सीएम बदले,सिद्धरमैया का इस्तीफा,शिव कुमार नये सीएम
May 28 2026
टीएमसी सांसद अभषेक बनर्जी के साथ हुई धक्का-मुक्की ,अंडे तथा जूते फेंके गए,उठे सुरक्षा पर सवाल
May 30 2026
पश्चिम बंगाल सरकार के 35 नए मंत्री बने
Jun 01 2026
TMC में टूट,80 में से 58 विधायकों ने पार्टी से निष्कासित विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपान साहा के साथ
Jun 03 2026
.डी.के. शिवकुमार बने कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री
Jun 03 2026
ममता को दूसरा बड़ा झटका! TMC के 28 में से 20 सांसदों की NDA में जाने को तैयार
Jun 08 2026
Top