बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर होंगे पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी

नई दिल्ली। पूर्व रेल मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
यूपीए सरकार में तृणमूल कांग्रेस कोटे से रेल मंत्री रहे दिनेश त्रिवेदी ने 2021 में टीएमसी से नाता तोड भाजपा का दामन थाम लिया था।
पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को होने वाले  चुनाव के चंद दिन पहले दिनेश त्रिवेदी को मिला नया दायित्व राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है।
खासतौर पर पश्चिम बंगाल की राजनीति को ध्यान में रखते हुए इसे बीजेपी का एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। यह चुनावी समीकरणों पर असर डाल सकता है पश्चिम बंगाल की सियासत मेः ब्राह्मण जाति की अहम भूमिका मानी जाती है।

Top