.डी.के. शिवकुमार बने कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री

बेंगलुरु। आठ बार के विधायक कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने बुधवार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। डिप्टी सीएम जी परमेश्र समेत13 विधायक भी मंत्री बने। 
राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शिवकुमार को लोक भवन के "ग्लास हाउस" में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, केरल के मुख्यमंत्री सतीशान, हरिप्रसाद, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राजीव शुक्ला, फिल्म सितारे और डीके के परिवार के सदस्य भी इस समारोह में शामिल हुए। बीजेपी से निष्कासित विधायक शिवराम हेब्बर और एसटी सोमशेखर भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही आठ बार के विधायक डी.के. शिवकुमार का वह वह सपना साकार हो गया, जिसके लिए उन्होंने लंबे समय तक राजनीतिक संघर्ष किया। शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच काफी समय तक चली खींचतान का अंत पिछले सप्ताह सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के साथ हुआ।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में दाखिल किए हलफनामे के अनुसार कांग्रेस के डीके शिवकुमार के पास कुल 1,413 करोड़ रुपए की संपत्ति है।  उनके पास चल संपत्ति 273.42 करोड़ रुपए की और अचल संपत्ति 1,140.36 करोड़ रुपए की है। हलफनामे के अनुसार डीके शिवकुमार के ऊपर 263 करोड़ रुपए का कर्ज भी है।

Top