Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
एक देश, एक चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी रिपोर्ट
नई दिल्ली: एक देश, एक चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी है। कमेटी के सदस्यों ने राष्ट्रपति भवन जाकर रिपोर्ट सौंपी। वन नेशन वन इलेक्शन पर कमेटी ने 18 हजार 626 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में 2029 में एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की गई है।
कोविंद की अगुवाई में सितंबर 2023 में बनी थी कमेटी
रिपोर्ट 2 सितंबर 2023 को पैनल के गठन के बाद से हितधारकों और एक्सपर्ट्स परामर्श और 191 दिन के रिसर्च का नतीजा है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुआई में 8 सदस्यों की कमेटी पिछले साल 2 सितंबर को बनी थी। 23 सितंबर 2023 को पहली बैठक दिल्ली के जोधपुर ऑफिसर्स हॉस्टल में वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी की पहली बैठक हुई थी। इसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद समेत 8 मेंबर हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कमेटी के स्पेशल मेंबर बनाए गए हैं।एक देश-एक चुनाव के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिपोर्ट सौंप दी गई है. छठ अलग-अलग चुनाव का क्रम चल निकला. 1970 में लोकसभा समय से पहले भंग कर दी गई और 1971 में नए निर्वाचन हुए और देश में अलग-अलग चुनावों की नींव पड़ गई.
समिति में कौन-कौन है?
वन नेशन-वन इलेक्शन को साकार करने के लिए यह समिति पिछले साल 2 सितंबर को गठित की गई थी. इसका अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया गया है. इसमें गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व राज्यसभा सदस्य गुलाम नबी आजाद, पंद्रहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे एनके सिंह, सुभाष सी कश्यप, हरीश साल्वे, संजय कोठारी सदस्य हैं. विशेष आमंत्रित सदस्य अर्जुन राम मेघवाल और सचिव नितेन चंद्र हैं.
क्या है पैनल के सुझाव?
पहले एक साथ चुनावों के लिए, सभी राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल अगले लोकसभा चुनावों तक खत्म होने वाली अवधि के लिए हो सकता है।
हंग हाउस, नो कॉन्फिडेंस मोशन होने पर बाकी पांच साल के कार्यकाल के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जा सकते हैं।
पहले चरण में लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं, उसके बाद दूसरे चरण में 100 दिनों के भीतर लोकल बॉडी के इलेक्शन कराए जा सकते हैं।
2029 में एकसाथ चुनाव कराने की सिफारिश
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विधि आयोग के प्रस्ताव पर सभी दल सहमत हुए तो यह 2029 से ही लागू होगा। साथ ही इसके लिए दिसंबर 2026 तक 25 राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने होंगे। मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभाओं का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाकर जून 2029 तक किया जाए। उसके बाद सभी राज्यों में एक साथ विधानसभा-लोकसभा चुनाव हो सकेंगे।
Recent Post
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे....
May 01 2026
जमशेदपुर की शांभवी तिवारी आईएससी बोर्ड परीक्षा की ....
Apr 30 2026
आज का पंचांग - राशिफल 01 मई , 2026....
Apr 30 2026
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सम....
Apr 30 2026
YOU MIGHT ALSO LIKE
जातीय जनगणना की रिपोर्ट के आधार पर विकास योजनाओं में देनी होगी हिस्सेदारी
Jan 07 2023
18 लोकसभा चुनाव में आधी आबादी के साथ छल! 10% से भी कम महिला उम्मीदवार,19वीं लोकसभा में 33% सदस्य की गारंटी
May 29 2024
क्या सशरीर उपस्थित हो विधानसभा या परिषद से इस्तीफा देने की कानूनी बाध्यता है?
Mar 29 2026
क्या सशरीर उपस्थित हो विधानसभा या परिषद से इस्तीफा देने की कानूनी बाध्यता है?
Mar 29 2026
घुसपैठ, अराजकता और कभी नहीं होगा संदेश खाली, सोनार बंगाल के लिए भाजपा को जिताएं-सम्राट चौधरी*
Apr 07 2026
बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर होंगे पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी
Apr 19 2026
जन आक्रोश महिला सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा - महिलाओं के अधिकार, मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए पूरा एनडीए एकजुट
Apr 20 2026
पश्चिम बंगाल में रिकार्डतोड वोटिंग, तमिलनाड में चुनाव पूरा,नतीजे का इंतजार
Apr 23 2026
आमआदमी पार्टी में फूट पडी,रिघव चढ्ढा ने बगावत का झंडा उठाया
Apr 24 2026
राज्यसभा के सभापति की आप के सात बागी सासंदों के भाजपा में शामिल होने पर लगी मुहर
Apr 27 2026
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी को मिली निर्णायक जीत
Apr 28 2026
प.बंगाल में पहली बार BJP सरकार,को मिल असम व पुडुचरी में एनडीए केरलम में कांग्रेस और तमिलनाड में फिर डीएमके की सरकार, देखें एग्जिट पोल
Apr 29 2026
Top