Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
क्या सशरीर उपस्थित हो विधानसभा या परिषद से इस्तीफा देने की कानूनी बाध्यता है?
अरुण कुमार पाण्डेय
पटना,29 मार्च। राज्यसभा के लिए निर्वाचित भाजपाध्यक्ष नितिन नवीन विधानसभा से और और जदयू अध्यक्ष व सीएम
नीतीश कुमार विधान परिषद की सदस्यता छोडेंगे। यह इन दोनों के लिए संविधान और नियमों की बाध्यता है। ऐसा नहीं करने पर राज्यसभा से उनका निर्वाचन ही स्वत:निरस्त हो जायेगा। किसी के लिए दो सदनों का एकसाथ सदस्य रहने की कानूनी इजाजत नहीं है। 14 दिनों के अंदर किसी एक सदन से इस्तीफा देना ही है।
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव हुआ। केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और उपेन्द्र कुशवाहा फिर निर्वाचित हो गये। नीतीश कुमार, नितिन नवीन और शिवेश राम पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। शिवेश पूर्व विधायक हैं।
इन सबों का कार्यकाल 10 फरवरी से शुरु होगा।
फिलहाल सबसे बडा सवाल है कि क्या इस्तीफा पत्र सौपने के लिए सीएम नीतीश कुमार को परिषद सभापति और भाजपाध्यक्ष नितिन नवीन को सदेह उपस्थित होने की कानूनी बाध्यता है? मेरी जानकारी में जरुरी नहीं है।हां इस्तीफा पत्र स्वलिखित होना चाहिए।
विधान सभा की प्रक्रिया एतथा कार्य संचालन नियमावली 65 में प्रवधान है कि सदस्य अपने हाथ से लिख कर विहार विधान सभा अध्यक्ष को सूचित करेंगे लेकन स्थान त्याग का कारण नहीं देंगे।
प्रारुप है: स्थान...तिथि....
मैं एसके द्वारा तिथि.....से सदन के अपने स्थान का त्याग करता हूं। विश्वासभाजन,सदस्य विधान सभा
अब यह सबों को जानना चाहिए कि सदेह उपस्थित होकर स्वलिखित त्याग पत्र देने की परंपरा का क्यों निर्वाह हो रहा है। इस मूल कारण है क्या कोई सदस्य किसी के दबाब में तो इस्तीफा तो नहीं दे रहा। ऐसी कोई परिस्थिति से बचने के लिए है सदेह उपस्थित हो इस्तीफा का प्रचलन है।वस्तुत:यह स्पीकर की भी संतुष्टि और भरोसे की भी बात है कोई सदस्य खुद की इच्छा से इस्तीफा दे रहा या किसी के दबाब में ?
लाख टके का सवाल है कि क्या सीएम नीतीश कुमार और भाजपाध्यक्ष नितिन नवीन किसी के दबाब में इस्तीफा देंगे? जबाब है ,कदापि नहीं। भला उन्हें इस्तीफा के लिए कोई दबाब दे सकता है? किसी के माध्यम से भी स्वलिखित इस्तीफा देंगे तो स्पीकर उसे स्वीकार कर सकते हैं।इसमें न तो कोई कानूनी अड़चन है और न बाध्यता। 16 मार्च को निर्वाचित इन दोनों राजनेताओं के विधानमंडल से 14वें दिन 30 मार्च को इस्तीफे का पटाक्षेप होगा।
रविवार को ही सियासी गलियारे में भाजपाध्यक्ष नितिन नवीन के विधानसभा से इस्तीफा की तैयारी का रोचक परिणाम सामने आया।विधानसभा सचिवालय से मीडिया को सूचना दी गयी कि नितिन नवीन 8.45 बजे स्पीकर को इस्तीफा देंगे। स्पीकर प्रम कुमार प्रदश भाजपाध्यक्ष संजय सरावगी की सूचना पर दिल्ली के पहले से तय कार्यक्रम छोडकर पटना आ गये। ऐनवक्त नितिन नवीन का विधानसभा से इस्तीफा का कार्यक्रम टल गया और चुनावी दौरे पर असम चले गये।
अब सोमवार को उनके स्पीकर के सामने आकर इस्तीफा देने का इंतजार होगा या नियम के तहत स्वलिखित पत्र पाकर स्पीकर उसे स्वीकार कर बांकीपुर विधानसभा सीट खाली करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। नितिन लगातार पांचवीं बार बांकीपुर से विधायक हैं ।सीट खाली होने पर उपचुनाव अवश्य॔भावी है ।18वीं विधानसभा चुनाव बाद यह प।ली सीट खाली होगी।
नीतीश कुमार ने 10वीं बार न सिर्फ सीएम बनने का इतिहास रचा है बल्कि सीएम बनने के बाद वे लगातार परिषद के ही सदस्य बनते रहे हैं। उनके लिए भी परिसभापति के समक्ष होकर इस्तीफा देने की कानूनी बाध्यता नहीं है।
हां यह तय कि 10 अप्रैल को या उसके बाद भी जब चाहें राज्यसभा के सदस्य के रूप शपथ ले सकते हैं और परिषद से इसतीफा के बाद भी छह महीने सीएम बने रह सकते हैं।परंतु काल और परिस्थिति की जिस मजबूरी से नीतीश कुमार ने पहली बार राज्यसभा जाने की ठानी है तो सीएम से पदत्याग को अधिक दिनों तक टालने की परिस्थिति नहीं दिखती। नीतीश कुमार के सीएम से पदत्याग के बाद न सिर्फ बिहार का राजनीतिक परिदृश्य बदलेगा बल्कि जदयू की सत्ता के अंत से उसके भविष्य को बचाना और संवार रखने की कठिन चुनौती होगी।
भाजपा के लिए भी पहली बार सत्ता में आने पर नीतीश कुमार की राजनीति,जनाधार,विकास की थारा और प्रदेश की ज्वलंत समस्यों से निजात दिलाने के साथ अपने कोर एजेंडा यथा कामन सिविल कोड लागू करना और सीमांचल में घुसपैठ की समस्या से निजात दिलाने की कठिन चुनौती अभी हो दिख रही है।
Recent Post
समुद्र से लेकर आसमान तक, हमारा भारत तेजी से सुरक्ष....
Jun 28 2026
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष तेजस्....
Jun 28 2026
नवादा के जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ....
Jun 28 2026
आज का पंचांग - राशिफल 29 जून , 2026....
Jun 28 2026
YOU MIGHT ALSO LIKE
जातीय जनगणना की रिपोर्ट के आधार पर विकास योजनाओं में देनी होगी हिस्सेदारी
Jan 07 2023
एक देश, एक चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी रिपोर्ट
Mar 14 2024
18 लोकसभा चुनाव में आधी आबादी के साथ छल! 10% से भी कम महिला उम्मीदवार,19वीं लोकसभा में 33% सदस्य की गारंटी
May 29 2024
क्या सशरीर उपस्थित हो विधानसभा या परिषद से इस्तीफा देने की कानूनी बाध्यता है?
Mar 29 2026
घुसपैठ, अराजकता और कभी नहीं होगा संदेश खाली, सोनार बंगाल के लिए भाजपा को जिताएं-सम्राट चौधरी*
Apr 07 2026
बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर होंगे पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी
Apr 19 2026
जन आक्रोश महिला सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा - महिलाओं के अधिकार, मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए पूरा एनडीए एकजुट
Apr 20 2026
पश्चिम बंगाल में रिकार्डतोड वोटिंग, तमिलनाड में चुनाव पूरा,नतीजे का इंतजार
Apr 23 2026
आमआदमी पार्टी में फूट पडी,रिघव चढ्ढा ने बगावत का झंडा उठाया
Apr 24 2026
राज्यसभा के सभापति की आप के सात बागी सासंदों के भाजपा में शामिल होने पर लगी मुहर
Apr 27 2026
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी को मिली निर्णायक जीत
Apr 28 2026
प.बंगाल में पहली बार BJP सरकार,को मिल असम व पुडुचरी में एनडीए केरलम में कांग्रेस और तमिलनाड में फिर डीएमके की सरकार, देखें एग्जिट पोल
Apr 29 2026
5 राज्यों के चुनाव नतीजे - पश्चिम बंगाल,असम, पांडुचेरी में भाजपा ,केरलम में कांग्रेस जीती, तमिलनाडु में डीएमके की हार
May 04 2026
केरल के नए CM बने वीडी सतीशन, राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई शपथ
May 17 2026
राहुल गांधी का हमला बोल- नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं।BJP-RSS गद्दार हैं
May 20 2026
पश्चिम बंगाल की फाल्ता सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत
May 24 2026
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, चुनाव के पहले पंजाब सहित 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
May 28 2026
कांग्रेस शासित कर्नाटक में सीएम बदले,सिद्धरमैया का इस्तीफा,शिव कुमार नये सीएम
May 28 2026
टीएमसी सांसद अभषेक बनर्जी के साथ हुई धक्का-मुक्की ,अंडे तथा जूते फेंके गए,उठे सुरक्षा पर सवाल
May 30 2026
पश्चिम बंगाल सरकार के 35 नए मंत्री बने
Jun 01 2026
TMC में टूट,80 में से 58 विधायकों ने पार्टी से निष्कासित विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपान साहा के साथ
Jun 03 2026
.डी.के. शिवकुमार बने कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री
Jun 03 2026
ममता को दूसरा बड़ा झटका! TMC के 28 में से 20 सांसदों की NDA में जाने को तैयार
Jun 08 2026
झारखंड में राज्यसभा दो सीटों के द्विवार्षिक चुनाव : एनडीए ने कांग्रेस को दिया झटका,झामुमो की भी हुई जीत
Jun 18 2026
निशांत को मिलेगी जदयू की बागडोर ? पार्टी की बैठक में छाये रहे निशांत
Jun 21 2026
Top