झारखंड  में राज्यसभा दो सीटों के  द्विवार्षिक चुनाव : एनडीए ने कांग्रेस को दिया  झटका,झामुमो की भी हुई जीत

रांची। राज्यसभा के  द्विवार्पिक चुनाव में सत्तारुढ महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है।एनडीए समर्थित निर्दलीय परिमल नाथवानी जीते,कांग्रेस के प्रणव झा हारे जबकि झामुमो के  बैद्यनाथ राम भी जीते हैं।
 मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने जीत हासिल कर ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने भी जीत दर्ज की।  वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।  
 81 सदस्यीर झारखंड विधानसभा के सभी बदस्यों ने वोटिंग की किंतु तीन वोटों को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा तीन वोटों को होल्ड पर रखा गया है। 
झारखंड में दो सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवाणी को 28 और बैजनाथ राम को 31 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के प्रणव झा को 19 वोट मिले। भाजपा के दो और झामुमो गठबंधन का एक वोट रद कर दिया गया। चुनाव में सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शत-प्रतिशत (100%) मतदान सुनिश्चित किया है। 


Top