पश्चिम बंगाल की फाल्ता सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में की फाल्ता सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। रविवार को री-पोलिंग के बाद ईवीएम खुलीं तो भाजपा ने शुरुआत से लेकर अंत तक बढ़त बनाए रखी। इस सीट से चुनाव लड़े जहांगीर खान के सरेंडर करने पर तृणमूल कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। पार्टी चौथे नंबर पर रही। भाजपा के उम्मीदवार देबांशु पांडा ने 21 राउंड की मतगणना के बाद 1 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। वह बंगाल में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीतने वाले विधायक बन गए हैं। पार्टी के उम्मीदवार देबांशु पांडा 1 लाख 8 हजार वोटों के अंतराल से जीते । सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बड़ी जीत पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

जहांगीर खान चुनाव से हट गये थे
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के 144 फाल्ता विधानसभा में दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे। तब वोटिंग के दौरान कुछ ईवीएम में भाजपा उम्मीदवार के सामने की बटन पर टेप चिपका हुआ पाया गया था। इसके बाद आयोग ने पूरी विधानसभा का मतदान रद्द कर दिया था। 4 मईको 293 विधानसभा के नतीजाें में भाजपा को 207 सीटें मिली थीं। इसके बाद 21 मई को फाल्टा में री-पोलिंग हुई थी, लेकिन प्रचार के आखिरी दिन खुद को पुष्पा के तौर पर पेश कर रहे टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव से खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद से इस सीट पर भाजपा की बड़ी जीत तय मानी जा रही थी। फाल्ता जीत के साथ भाजपा के कुल सीटों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है।

Top