नवादा के आकाश ज्योति पब्लिक स्कूल में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

 नवादा शहर के रामनगर में स्थित आकाश ज्योति पब्लिक स्कूल मे शुक्रवार को विद्यालय परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार द्वारा आयोजन किया गया। ऊन्होंने लोगों से अपील की कि आपस में भाईचारा व प्रेम के साथ होली मनाएं।
 विद्यालय के बच्चों द्वारा एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। 
विद्यालय की उपनिदेशक रे वी कुमारी ने विद्यालय के बच्चों को होली पर्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। होली पर्व संदेश देता है कि आपस में भाईचारा प्रेम के साथ रहना चाहिए।
 इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

Top