नवादा के दयाल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनायी गय।यी डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती
नवादा के दयाल पब्लिक स्कूल  के प्रांगण में 5 सितंबर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ तुलसी दयाल. विद्यालय की सचिव शिल्पी सिन्हा तथा वरिष्ठ प्रिंसिपल महेंद्र प्रसाद सिन्हा द्वारा की गई ।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ तुलसी दयाल ने संबोधित करते हुए शिक्षक छात्र के संबंध पर  विस्तृत रूप से प्रकाश  डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य के निर्माता हैं। शिक्षक ही विद्यार्थियों  को उचित मार्ग देते हैं।  शिक्षक को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है । शिक्षक अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं।  ज्ञान ही एक ऐसा है इसे बांटने से और वृद्धि होती है। ज्ञान के बिना मनुष्य नर पशु के समान है।  उन्विहोंने विद्यार्थियों को शिक्षक के प्रति शिष्टाचार का भी  पाठ पढ़ाया।
विद्यालय की सचिव शिल्पी सिन्हा ने  बोलीं कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन से आज विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। ंउन्हीं के मार्ग पर चलना चाहिए। एक साधारण शिक्षक होते हुए भी भारत के राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए। शिक्षक का दायित्व होता है कि बच्चों को सही मार्ग दिखाना एवं अनुशासन में रखना। यह सबसे बड़ा दायित्व होता है।
उन्होंने  मार्गदर्शन. लक्ष्य और रोजगार यह तीनों शब्द पर विस्तृत जानकारी ददी।
विद्यालय के वरिष्ठ प्रिंसिपल महेंद्र प्रसाद सिन्हा ने  शिक्षकों की सेवा भावना एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर लग्न के साथ पढ़ाने के लिए प्रेरणा दी । इससे सही मुकाम तक पहुंचाना बच्चों के प्रति शिक्षक का कर्तव्य होता है। इस कार्यक्रम में अधिकांश बच्चों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में अपना विचार रखा । विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गान .सरस्वती वंदना एवं कुछ नाटक एवं नृत्य प्रस्तुत की गयी।  इस कार्यक्रम के अवसर पर बुंदेलखंड थाना के अवर निरीक्षक रोमा कुमारी ने शिक्षक एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा  कि आज डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन से विद्यार्थी एवं शिक्षकों को प्रेरणा लेने की जरूरत है । छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर प्रकाश डाला तथा निर्भीक रहने का संदेश दियाह  विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने की  प्रेरणा दी और   कहा शिक्षा ही एक ऐसा है जिससे आपको बड़ा मुकाम तक पहुंचा सकता है। शिक्षा से ही आप सही और गलत की पहचान कर सकते हैं। शिक्षा की बहुत नितांत आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक आशुतोष कुमार ने अहम भूमिका निभांई । 

Top