नवादा के बीपीएस पब्लिक स्कूल सह बीपीएस किड्स जोन राम नगर नवादा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी  थूमधाम मनी

बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट
नवादा
।बी पी एस पब्लिक स्कूल सह बी पी एस किड्स जोन राम नगर नवादा में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी  का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार प्राचार्य मनोरंजन कुमार सिन्हा तथा उप प्राचार्य सारिका भगत के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उसके बाद निदेशक पंकज कुमार के द्वारा भगवान श्री कृष्ण और राधा की आरती उतार कर इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र और छात्राओं के द्वारा भगवान श्री कृष्ण को समर्पित कई रंगारंग और मनमोहक प्रस्तुति की गई, जिसमें मुख्य रूप से श्री कृष्ण भगवान की झांकी, उनके द्वारा माखन चोरी, पूतना वध , श्री कृष्ण बाल लीला का जीवन्त प्रस्तुति की गई। उसके बाद छोटे छोटे बच्चों के द्वारा संगीतमय प्रस्तुति जिसमें राधा कैसे न जले, यशोदा का नन्द लाला, मैया यशोदा मैं तेरा कन्हैया इत्यादि की प्रस्तुति की गई, जिसे सैकड़ों की संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया। इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक साथियों यथा विश्वास कुमार, आकाश, विनोद, शिव शंकर, सोनाली, पम्मी, समृद्धि, पूजा, आरती, करीना, वर्षा, सुचित, विभूति, आदित्या, स्वाति, मुस्कान इत्यादि का भरपूर योगदान रहा। 
   सारे कार्यक्रम विद्यालय की संगीत शिक्षिका मुस्कान के द्वारा तैयार किया गया।

Top