नवादा में दयाल एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण
नवादा।दयाल एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा ठंड में ठिठुर रहे जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच 5 जनवरी 2025 को स्वर्गीय महेश्वर दयाल एवं एवं स्वर्गीय शैल वाला के जन्म दिवस के अवसर पर दयाल पब्लिक स्कूल नवादा एवं माधोबिगहा दयाल पब्लिक स्कूल दोनों ब्रांच में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में  जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल दिया गया ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ तुलसी दयाल एवं सचिव श्रीमती शिल्पी सिन्हा के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया वही कंबल मिलने पर निर्धन एवं असहाय लोगों के बीच चेहरे पर खुशी देखी गई निर्धन एवं असहाय लोगों ने कंबल वितरण करने वालों को आशीर्वाद और तहे दिल से दुआ भी दिया और दीर्घायु होने की कामना भी की ट्रस्ट के अध्यक्ष तुलसी दयाल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा करना हमारा मानवीय कर्तव्य एवं नैतिक कर्तव्य है वहीं ट्रस्ट के सचिव श्रीमती शिल्पी सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष के तरह इस वर्ष भी कंबल वितरण किया गया कंबल वितरण होने से असहाय एवं गरीब लोगों को शीतलहर ठंड से लोगों को मिला सुकून तहे दिल से लोगों ने दिया आशीर्वाद इस मौके पर वरीय प्रिंसिपल महेंद्र प्रसाद सिन्हा प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार रवि कुमार सिद्धांत राय धर्मेंद्र कुमार आरती देवी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे
Top