विधानसभा चुनाव के पहले पहली बार बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की 24 सितम्बर को होगी बैठक
अरुण कुमार पाण्डेय
विधानसभा चुनाव के पहले पहली बार बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की 24 सितम्बर को बैठक होगी 
   इसके पहले संयुक्त बिहार में 1962 में रामगढ में एआईसीसी हुआ था।

लोकसभा में विपक्श के नेता राहुल गांधी ने SIR के खिलाफ यथा कथित वोट चोरी पर सवाल उठाने के लिए 15 दिनों तक बिहार प्रवास कर वोटरश अधिकार यात्रा की है।इस यात्रा में "INDIA" गठवंधन में एकजुटता का संदेश दिया। इसके साथ बिहार कांग्रेस की खोयी जमीन की वापसी की भी भरसक कोशिश की है।इसका किस हद तक फायदा हुआ यह तो चुनाव नतोजे से ही स्पष्ट होगा। इसके पहले यह लाख टके का सवाल है कि इस बार कांग्स को महागठवंधन में कितनी सोटे लडने के लिए मिलती है और कितनी सीटों जीत मिलती है।पिछली बार 70 सीटों की दावेदारी में 19 सीटों पर कामयाबी मिली।
कांग्रेस की सीटें घटने के आसार के बीच इस बार कांग्रेस जीती सीटों के अतिराक्त सीमा1माचल व मिथिलांचल की सीटों पर फोकस कर रही है ।अगडों के साथ महिला-दलित और अल्पसंख्यकों को विशेष तरजीह देने की रणनीति बनी है।  
बिहार का चुनाव कांग्रेस के भविष्य को लेकर ज्यादा महत्वपूर्ण बना है।दिल्ली विधानसभा के लगातार तीन चुनावों में कांग्रेस की हार और सत्ता से भाजपा का 27 वर्षों का वनवास समाप्त होने के नतीजा आने से अकेले चुनाव लडने से नेतृत्व कौशलता पर सवाल उठना लाजिमी है।
यही कारण कि कांग्रेस साफ कर दिया कि वह बिहार में पहले से चल रहे महागठब॔धन में ही रहेगी। मिलजुल कर एनडीए को मुकाबला देगी और सत्ता से बाहर करेगी।
पटना हो रही सीडब्लूसी की बैठक से अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की गंभीरता का भी संदेश होगा। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पूरे देश से कांग्रेस के सभी CWC के 170 सदस्य शामिल होंगे।
 कांग्रेस शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सदाकत आश्रम में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।


Top