केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के बिहार के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर पोस्ट किया, "हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया। एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इसका हर्षपूर्वक स्वागत करते हैं।"Bihar Election:NDA का सीट फार्मूला तय, भाजपा -जदयू101-101, लोजपा-29और हम-रालोमो-6-6-सीटे-बंटी जदयू 120 सीटों पर लड़ कर 43 सीट जीत पाया जबकि और बीजेपी 110 सीटों के लिए लड़ी और 74 सीट जीत गयी। । इस बार बराबर सीटों के लिए लड़ेगी।2005 से 2020 तक विधानसभा के सभी चुनावों में जदयू बड़े भाई की भूमिका में रहा। 2020के चुनाव में जदयू 120 सीटों पर लड़ कर 43 सीट जीत पाया जबकि और बीजेपी 110 सीटों के लिए लड़ी और 74 सीट जीत गयी। । इस बार बराबर सीटों के लिए लड़ेगी।
चिराग पासवान ने कुल मिलाकर एनडीए में बाजी मार ली है। इसका बड़ा कारण यह रहा कि 2020 में जिस प्रकार से उन्होंने जेडीयू और बीजेपी को नुकसान किया था। लिहाजा इस बार जेडीयू और बीजेपी ने कोई जोखिम नहीं लिया है।
29 सीट उन्हें देकर उनकी शर्तों को मान लिया है, क्योंकि चिराग पासवान लगातार कहते रहे हैं कि 5 लोकसभा की सीट उनके पास ह।उस हिसाब से 30 सीट मिलनी चाहिए। एक सीट कम जरूर मिली है लेकिन इस पर समझौता हो गया है और इस आधार पर हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी सीटें दी गई है। उपेंद्र कुशवाहा भी एनडीए से अलग थे, उनकी पार्टी ने 104 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। परंतु पार्टी का खाता नहीं खुला।
2020 विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को 7 सीटें दी गईं थीं 4सीटों पर जीत मिली । इस बार 6सीटों पर ही समझौता करना पड़ा है। पिछले चुनाव में नीतीश कुमार का विरोध कार्ड पर चिराग पासवान ने अकेले 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था. वहीं 9 सीटोंपर सेकेंड रहे।एक सीट मटिहानी जीते पर विधायक को साथ नहीं रख पाते।चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोजपा (रामविलास) के खाते की सीटें,
1.बखरी 2. साहिबपुर कमाल,3. तारापुर,4.रोसड़ा,
5.राजा पाकड़,6.लालगंज,
7.गायघाट,8. एकमा,9. मढ़ौरा,10. अगिआंव,11. ओबरा,12. अरवल,13. गया,14. हिसुआ,15. फतुहा,16. दानापुर,17. ब्रह्रपुर,18. राजगीर,19. कदवा,20. सोनबरसा,21. बलीरामपुर,22. हिसुआ,
23. गोविंदपुर,24. सिमरी बख्तियारपुर, 25.मखदूमपुर,26. कसबा,27. सुगौली,
28. मोरवा29. हायाघाट
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा और बाराचट्टी सीट शामिल है।
उपेंद्र कुशवाहा के नेतृव वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा की 6 सीटें :
1.सासाराम (पत्नी स्नेहलता के लिए। )2.दिनारा.
3.उजियारपुर.4.महुआ
5.बाजपट्टी.6मधुबनी आनंद माधव के लिए)