जदयू ने अपने 57  उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
जदयू की सूची में कुर्मी -9 कोइरी 7 भूमिहार 7 राजपूत 5 ब्राह्मण 2,धानुक 4 यादव 3, ! अति पिछडा 6 वैश्य 4बिहार पटना,15 अक्टूबर।विधानसभा चुनाव 2025 में सीटों के बंटवारे में लेकर सत्तारुढ NDA में जारी खींचतान के बीच   जदयू ने आज   अपने 57  उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।  सकरा,बरबीघा,कुशेश्वरस्थान और वारिसनगर के सीटिंग विधायकों को बेटिकट कर दिया गया है।जदयू की लिस्ट में लव-कुश(कुर्मी-कुशवाहा) को 23 सीटें मिली हैं।   
इसके पहले हम (HAM) ने अपने  6  और भाजपि ने 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 



जेडीयू द्वारा जारी सूची में  आलमनगर से विधानसभा के उपाध्यक्श नरेंद्र नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। हरनौत से पूर्न मंत्री हरिनारायण सिंह को भी टिकट मिल गया है।
बिहारीगंज से नरेंद्र कुमार मेहता, सिंघेश्वर से रमेश ऋषि देव और मधेपुरा से कविता साहा को टिकट मिला है। सोनबरसा से मंत्री रत्नेश सादा,महिषी से गुंजेश्वर शाह और कुशेश्वरस्थान से अतिरेक  कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल और बहादुरपुर से मंत्री मदन सहनी को भी टिकट दिया गया है।



गायघाट से  कोमल सिंह (लोजपा सासंद वीणा सिंह व जदयू एमएलसी दिनेश सिंह की बेटी), मीनापुर से अजय कुशवाहा, सकरा से आदित्य कुमार और काँटी से पूर्व मंत्री अजीत कुमार को जेडीयू ने मैदान में उतारा है। कुचायकोट से अमरेंद्र कुमार पांडे, भोरे से  मंत्री सुनील कुमार और हथुआ से रामसेवक सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। बरौली से मनजीत सिंह,जीरादेई से भीष्म कुशवाहा और रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह  को  जेडीयू की ओर से टिकट मिला है।
जदयू को अब और 44 उम्मीदवारों की घीषणा की है। रोचक है की लोजपी को मिली 29 सीटों में कम से कम आठ सीटों पर सहयोगी दलों में विरोध है।इसी कडी में जदयू ने सोनबरसा, हिलसा, राजगीर,दानापुर,अरवल, तारापुर सीटों पर जदयू-बीजेपी ने  दावा ठोक दिया है।
NDA के सीट बंटवारे के फार्मूला के तहत जदयू-भाजपा को 101-101,लोजपा 29 और हम-रालोमो को 6-6 सीटें मिली है।




Download Pdf
Top