भाजपा की 12 नामों की  दूसरी सूची जारी, बाढ से डा.राजाराम सिंह  और बक्सर से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को भी टिकट
भाजपा की 12 नामों की  दूसरी सूची जारी, बाढ से डा.राजाराम सिंह  और बक्सर से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को भी टिकट
पटना,15 अक्टूबर।भाजपा की आज 12 नामों की दूसरी सूची जारी हुई। पहली सूची में 71 नाम रहे हैं। 
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी  एक दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

हायाघाट से राम चंद्र प्रसाद, मुजफ्फरपुर  से रंजन कुमार और  गोपालगंज से सुभाष सिंह को टिकट मिला है। बनियापुर से केदार नाथ सिंह को छपरा सीट से छोटी कुमारी और सोनपुर सीट से विनय कुमार सिंह बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। रोसड़ा (अ.जा) सीट से बीरेंद्र कुमार को और  बाढ़ विधानसभा सीट से ग्यानू सिंह को बेटिकट कर डा. सियाराम सिंह को टिकट दिया गया है।

बीजेपी ने अगिआंव सीट से महेश पासवान को,शाहपुर सीट से राकेश ओझा को और बक्सर सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को टिकट मिला है।



Download Pdf
Top