Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
भभुआ में एन०डी०ए० कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
पटना, 24 सितम्बर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जगजीवन स्टेडियम भभुआ में कैमूर जिला के एन०डी०ए० कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी यहां बड़ी संख्या में उपस्थित हुए हैं। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। आप सभी जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को बिहार में हमारी सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज कायम है। प्रारंभ से ही हमलोग बिहार के विकास में लगे हुए हैं। आप सभी अवगत हैं कि पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। पहले बिहार का बहुत बुरा हाल था। शाम के बाद लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे। समाज में काफी झगड़ा होता था। पढ़ाई और इलाज की कोई सुविधा नहीं थी। सड़कें जर्जर थी। बिजली की आपूर्ति भी बदहाल थी। अब प्रदेश में किसी प्रकार का डर और भय का वातावरण नहीं है। चारों तरफ शांति का माहौल कायम है। हमलोगों ने वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू कराई। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। अब हिन्दू-मुस्लिम के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं होता है। मंदिरों में पहले चोरी की घटनाएं हुआ करती थी। जिसको देखते हुए वर्ष 2016 से 60 वर्ष से अधिक पुराने हिन्दू मंदिरों की घेराबंदी भी की जा रही है। हर तबके को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। शिक्षा की स्थिति में सुधार लाने के लिए बड़ी संख्या में स्कूल खोले गए तथा शिक्षकों की बहाली की गई। बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से 2 लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की गई है और आगे भी शिक्षकों के बहाली की जा रही है। नियोजित शिक्षकों की मामूली परीक्षा लेकर उन्हें सरकारी शिक्षक बनाया जा रहा है। अब तक 2 लाख 62 हजार नियोजित शिक्षक सरकारी बन चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार की स्वास्थ्य सेवाएं काफी बदहाल थी। उस समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र 39 मरीज हर माह इलाज कराने पहुंचते थे। हम लोगों ने वर्ष 2006 से सभी सरकारी अस्पतालों में दवा एवं इलाज की मुफ्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। जिसका परिणाम है कि अब प्रतिमाह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में औसतन 11 हजार 600 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। बिहार में पहले मात्र 6 मेडिकल कॉलेज थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है। 20 जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है, शेष जिलों में भी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में कार्य जारी है। हर प्रकार से विकास का काम किया जा रहा है। सभी 6 पुराने मेडिकल कॉलेजों में से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल का विस्तार करके उसे 5400 बेड तथा अन्य 5 पुराने मेडिकल कॉलेज को भी 2500 बेड का बनाया जा रहा है। आई०जी०आई०एम०एस० का विस्तार करके उसे 3 हजार बेड का बनाया जा रहा है। अब लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो रही है। सरकारी अस्पतालों में ठीक ढंग से उपचार हो रहा है। इलाज के लिए अब किसी को मजबूरी में बिहार से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में सड़कों एवं पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। हमलोगों ने वर्ष 2016 में बिहार के सुदूरवर्ती इलाके से पटना पहुंचने का 6 घंटे का लक्ष्य निर्धारित किया था। उस लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। अब बिहार के किसी भी कोने से 5 घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में सात निश्चय के तहत हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय तथा टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूरा हो गया है। वर्ष 2020 से सात निश्चय-2 के तहत सभी योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट, हर खेत तक सिंचाई का पानी, टेलीमेडिसिन, बाल हृदय योजना पर तेजी से काम चल रहा है। बिहार में शुरू से ही युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्ष 2005 से 2020 के बीच 8 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गयी। फिर वर्ष 2020 में सात निश्चय-2 के तहत 10 लाख नौकरी एवं 10 लाख रोजगार देना तय किया गया। सरकार इस पर लगातार काम कर रही है और अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 39 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। इस प्रकार दोनों को मिलाकर 49 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दे दिया गया है। चुनाव से पहले ही 50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार मिल जायेगा। हमलोगों ने अब तय किया है कि अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू से ही विशेष ध्यान दिया गया है। हमलोगों ने वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एवं वर्ष 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देना शुरू किया है। इसके तहत अब तक चार चुनाव हो चुके हैं। बड़ी संख्या में महिलायें चुनकर आ रही हैं। पहले की सरकार में जो लोग थे, उनलोगों ने महिलाओं के उत्थान हेतु कोई काम नहीं किया लेकिन अपने जब हटे तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। वर्ष 2013 से बिहार पुलिस की बहाली में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण लागू किया। अब बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे अधिक है। वर्ष 2016 से महिलाओं को सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बहुत कम थी। वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया जिसे जीविका नाम दिया। अब स्वयं सहायता समूह की संख्या लगभग 11 लाख हो गयी है, जिसमें जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख है। वर्ष 2024 से शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का गठन शुरू कराया गया है, जिनकी संख्या 37 हजार हो गयी है, जिनसे अब तक 3 लाख 85 हजार जीविका दीदियां जुड़ चुकी हैं। शहरी क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह का गठन लगातार जारी है। हमने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। चाहे वह हिन्दू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो, सभी के लिए काम किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए भी हमने काफी काम किया है। मदरसों को सरकारी मान्यता दी गयी है एवं उनके शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया जा रहा है। वर्ष 2023 में जाति आधारित गणना कराई गई जिसमें लोगों की आर्थिक स्थिति की भी जानकारी ली गयी है। इसमें 94 लाख गरीब परिवार पाये गये, जिसमें अपर कास्ट, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित एवं मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हैं। इन परिवारों के रोजगार हेतु 2 लाख रुपये की दर से आर्थिक मदद देना शुरू किया और इस सहायता को 5 वर्षों में सभी लोगों को देना था। हमलोगों ने अब तय कर दिया है कि इन सभी परिवारों को एक साथ सहायता दी जायेगी जिसके लिए उच्चस्तरीय समिति बनायी गयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का विकास तेजी से हो रहा है और आप सभी के सहयोग से बिहार इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। वर्ष 2024 के दिसंबर एवं 2025 के जनवरी-फरवरी माह में मैंने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा और जो कमी रही उसे पूरा करने के लिए 430 नई योजनाओं की स्वीकृति दी है, जिन पर 50 हजार करोड़ रुपये की लागत आयेगी। इन सभी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। हाल में हमने कुछ नये कदम उठाये हैं जिससे सभी लोगों को काफी फायदा होगा। गांवों में शादी समारोह आयोजित करने के लिए सरकार प्रदेश के प्रत्येक पंचायत में विवाह भवन का निर्माण करायेगी। इन पर 4 हजार 26 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जायेगी। जीविका दीदियों को बैंकों से मिलने वाली ऋण के ब्याज को 10 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है। जीविका के सभी कर्मियों को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। दीदी की रसोई में खाने की कीमत को 40 रुपये से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है। हमलोगों ने पंचायत के सभी प्रतिनिधियों, आशा कर्मी, रसोईया, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका, कृषि सलाहकार आदि के मानदेय में बढ़ोतरी की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। वर्ष 2018 में हर घर बिजली पहुंचा दी गयी। सरकार द्वारा शुरू से ही बहुत सस्ती दर पर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। हमलोग अब सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। सरकार की तरफ से सभी इच्छुक लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाये जायेंगे। हाल ही में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की स्वीकृति दी गयी है जिससे जीविका दीदियों सहित सभी महिलाओं को फायदा होगा। हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की राशि दी जायेगी। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी। यह काम इसी सितम्बर माह से शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार का बजट लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2005-06 में नयी सरकार बनने के समय राज्य का बजट मात्र 28 हजार करोड़ रुपये ही था जिसे वर्ष 2006-07 में बढ़ाकर 34 हजार करोड़ रुपये किया गया और यह बढ़ते-बढ़ते अब 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। 2024 के केन्द्रीय बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की थी। 2025 के केन्द्रीय बजट में भी बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता, राष्ट्रीय स्तर के खाद्य प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना एवं पटना आई०आई०टी० के विस्तार की घोषणा की गयी है। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 से देश के कुछ राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया जा रहा है। इस वर्ष खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन का जिम्मा बिहार को मिला जो गौरव की बात है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का कई बार बिहार आगमन हुआ है तथा उन्होंने विकास के कई कार्यों का उद्घाटन / शिलान्यास किया है। इन सबके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हैं और उनको धन्यवाद देते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले कैमूर जिला की स्थिति काफी दयनीय थी। अपराध चरम पर था, समाज में काफी विवाद होता था। हमलोगों ने यहां विकास के अनेक काम कराए हैं। अब शांति का माहौल कायम है। कानून का राज है। कैमूर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थान, महिला आई०टी०आई०, सभी अनुमंडलों में आई०टी०आई०, जी०एन०एम० संस्थान एवं पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना की गई है। भभुआ में सदर अस्पताल का निर्माण कराया गया है। यहां अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालयों का निर्माण, कर्पूरी छात्रावास, बड़ी संख्या पुलों एवं पथों का निर्माण तथा कई सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया है। मोहनिया-आरा फोर लेन पथ का निर्माण कराया गया है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत भभुआ एवं मोहनिया शहर में दुर्गावती जलाशय पाइप लाइन के जरिए पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसकी प्राकलित राशि 198 करोड़ रुपये है। कैमूर जिले में सिंचाई सुविधाओं का भी काफी विस्तार किया गया है। यहां स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर काफी प्राचीन, ऐतिहासिक एवं पवित्र स्थल है। यहां सालों भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन एवं दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई काम कराए गए हैं। कैमूर जिले में 103 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कराया गया है। बचे हुए पंचायत सरकार भवनों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, जो इसी साल पूरा हो जाएगा। 18 फरवरी 2025 को प्रगति यात्रा के दौरान हम यहां आए थे। उस समय जो कमियां बताई गई उन्हें दूर करने के लिए 10 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, जिस पर काम चल रहा है। अधौरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज तथा कैमूर में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थापित करने की दिशा में काम चल रहा है। मोहनिया में बाईपास का निर्माण, कैमूर जिले में प्रेक्षागृह का निर्माण तथा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण, 8 प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवनों का निर्माण सहित अन्य काम कराए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भभुआ विधानसभा क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं। यहां स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक संस्थानों तथा कई पथों का निर्माण कराया गया है। रामपुर प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना की गई है। 287 ग्रामीण पथों एवं पुलों का निर्माण कराया गया है। सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दी जा रही है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 1 ग्रिड उपकेन्द्र, 3 विद्युत उपकेंद्र, कृषि कार्य हेतु 8 कृषि फीडर तथा सिंचाई के लिए आहर, पइन, वीयर का निर्माण/जीर्णोद्धार कराया गया है। यहां अटल कला भवन का भी निर्माण कराया गया है। इन सबके बावजूद यदि कोई कमियां रह गई है तो उसकी जानकारी आप सभी दें, उन कमियों को भी दूर किया जाएगा। केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है। आप सभी के सहयोग से बिहार आगे बढ़ता रहेगा और देश की प्रगति में अपना अहम योगदान देगा।
संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को फूलों की बड़ी माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, विधायक श्री भरत बिंद, विधायक श्री अशोक कुमार सिंह, विधायक श्रीमती संगीता कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश पांडे, जदयू जिलाध्यक्ष श्री अजय कुमार पटेल, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष श्री गजेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री उमाशंकर कुशवाहा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री संजय सुधांशु सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Recent Post
जन सुराज पार्टी की बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 65....
Oct 13 2025
आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लालू परिवार को झटका,आ....
Oct 12 2025
आज का पंचांग - राशिफल 13 अक्टूवर, 2025....
Oct 12 2025
Bihar Election:NDA का सीट फार्मूला तय, भाजपा -जदयू....
Oct 12 2025
YOU MIGHT ALSO LIKE
पृथ्वी दिवस के मौके पर मंडल रेल प्रबंधक ने किया वृक्षारोपण
Aug 09 2021
पृथ्वी दिवस पर ए. एन. कॉलेज पटना में वृक्षारोपण अभियान
Aug 09 2021
पृथ्वी दिवस पर ए. एन. कॉलेज पटना में वृक्षारोपण अभियान
Aug 09 2021
भागलपुर के पास विक्रमशिला सेतु के समानांतर 1110 करोड़ की लागत से नए 4 लेन पुल का अक्टूबर से शुरू होगा निर्माण
Aug 09 2021
भागलपुर के पास विक्रमशिला सेतु के समानांतर 1110 करोड़ की लागत से नए 4 लेन पुल का अक्टूबर से शुरू होगा निर्माण
Aug 09 2021
बिहार के विधायकों के वेतन, भत्ता और पेंशन बढाने का आदेश जारी
Nov 09 2022
बिहार में किस जाति की कितनी आबादी,आई जातीय गणना2023 की रिपोर्ट
Oct 02 2023
बिहार मेकी सभी 215 जातियों की जाने आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक हालत
Nov 07 2023
जाति गणना पर बिहार में बदलेगा आरक्षण फार्मूला74% आरक्षण होगा लागू
Nov 07 2023
KK Pathak ने रचा इतिहास, राज्यपाल को पढाया कानून का पा
Apr 12 2024
पटना के एफएनएस एकेडमी के पूर्व प्राचार्य रघुवीर मिश्र नहीं रहे
Nov 12 2024
₹3.17 लाख करोड़ के बजट मे मुफ्त की योजना नदारद!
Mar 03 2025
दीदारगंज-फतुहा बख्तियारपुर-अथमलगोलाराज्य उच्च पथ एसएच 106 का फोरलेन में चौड़ीकरण)
Apr 28 2025
GST से बिहार को सालाना लगभग 30,000 करोड़ रुपये का लाभ
Jul 01 2025
1.11 करोड़ बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों के खाते 1100 रुपये ट्रांसफर– सम्राट चौ
Jul 11 2025
बिहार में 125 यूनिट बिजली पर सौ फीसद अनुदान देने का फैसला बड़ी राहत
Jul 17 2025
बिहार के पत्रकारों को अब मासिक ₹15 हजार सम्मान पेंशन
Jul 26 2025
सींएम नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय बढाने का किया ऐलान
Jul 30 2025
बिहार के वोटरों लिस्ट से 65 लाख के नाम कट
Aug 01 2025
शिक्षा मंत्री का पोस्टिंग से असंतुष्ट प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों को लेकर फरमान
Aug 02 2025
बिहार में अब शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू करने का सीएम नीतीश कुमार ने दिया निर्देश
Aug 04 2025
बिहार में अध्यापक नियुक्ति में 40% डोमिसाइल लागू
Aug 05 2025
ऐच्छिक ट्रांसफर से असंतुष्ट शिक्षकों के लिए बड़ी राहत
Aug 05 2025
सींएम का Teachers Transfer-Posting ऐच्छिक करने का फरमान
Aug 06 2025
अमित शाह सीतामढ़ी में पुनौराधाम में करेंगे भव्य मां जानकी मंदिर का शिलान्यस, बिहार को मिलेगी नई पहचान
Aug 07 2025
शिक्षकों के स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में जिला स्थापना समिति के गठन का निर्णय
Aug 12 2025
जीविका कर्मियों के दोगुने मानदेय के लिए 347.51 करोड़ रुपये की स्वीकृति – सम्राट चौधरी
Aug 13 2025
वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख नामों पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा
Aug 14 2025
फतुहा के ऐतिहासिक वाणी पुस्तकालय मं हुआ राष्ट्रध्वज का आरोहण
Aug 15 2025
बिहार में दिवाली-छठ के इर्द-गिर्द होने वाले विधानसभा चुनाव देख रेलवे की बडी सौगात, चलेगी 12 हजार विशेष ट्रेन
Aug 20 2025
विधानसभा चुनाव क पहले नीतीश का संविदाकर्मियों को तोहफा
Aug 22 2025
मोदी-नीतीश के नेतृत्व में एनडीए को मिलेंगी 200 से अधिक सीटें- सम्राट चौधरी
Aug 23 2025
पश्चिम चंपारण (बेतिया) के जिला मत्स्य पदाधिकारी पियूष रंजन कुमार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
Aug 25 2025
7047 किसान सलाहकारों के मानदेय में ₹8 हजार की बढ़ोतरी ,अप्रैल से ही 21 हजार मिलेंगे
Aug 26 2025
सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभ चुनाव के पहले 55000 जविप्र डीलरों को दिया तोहफा
Aug 26 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी साल में सातवीं बार बिहार 15 सितंबर को पूर्णिया आयेंगे
Aug 26 2025
बिहार में 5 वर्षों में एक करोड नौकरी व रोजगार उद्योगों को प्रोत्साहित करने की वीति
Aug 26 2025
बिहार में चुनाव के पहले महिलाओं के रोजगार के लिए एक नयी योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की होगी शुरूआत
Aug 29 2025
चुनावी तोहफा: 40 हजार होमगार्ड और 8 हजार ग्राम कचहरी सचिव का बढा मानदेय
Sep 02 2025
TRE4 के पहले होगा STET
Sep 02 2025
जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में आम आदमी को राहत देने वाले ऐतिहासिक निर्णय
Sep 03 2025
राज्य के सरकारी विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले 72 अध्यापकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार
Sep 03 2025
सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी,दो-तिहाई शिक्षक फेल
Sep 04 2025
शिक्षक दिवस पर मिला सम्मान,नहीं पूरी हुई आस
Sep 05 2025
नवादा के स्पेक्ट्रम क्लासेस कोचिंग में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस
Sep 05 2025
नवादा के आवासीय मदर टेरेसा स्कूल के परिसर में मनी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती
Sep 05 2025
नवादा के होली व्यू स्कूल में मनी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती
Sep 05 2025
"मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना" से संबंधित आवेदन प्राप्ति की प्रक्रिया एवं नगर क्षेत्रों के आवेदकों हेतु ऑनलाइन पोर्टल का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
Sep 07 2025
शिक्षकों की बहाली में उम्र सीमा में 10 वर्षों की छूट की मांग तेज
Sep 07 2025
मुख्ग्रमंत्री से ग्राम कचहरी सचिव का मानदेय कम से कम 36 हजार रुपए करने की मांग
Sep 07 2025
भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप जीता:* साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया; वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई किया
Sep 07 2025
आगनबाडी सेविका और सहायिका भी मानदेय बढा
Sep 08 2025
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी पखवारा के चौथे दिन आयोजित हुआ कवयित्री सम्मेलन
Sep 08 2025
सरकारी स्कूलों के टीचर्स की सेवा निरंतरता सहत प्रुख मांगों पर कमिटी बनी
Sep 09 2025
2024-25 में बिहार की विकास दर 8.64% है, जो कई राज्यों से अधिक है: श्री सम्राट चौधरी
Sep 09 2025
बिहार में बनेगा चार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मांग पर केंद्रीय उद्योग मंत्री ने किया ऐलान
Sep 11 2025
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी-पखवारा के १२वें दिन आयोजित हुई काव्य-पाठ प्रतियोगिता
Sep 12 2025
बिहार के संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षाकर्मी वाराणसी में महाधरना पर बैठे :
Sep 13 2025
मौरिशस समेत अफ़्रीकन देशों में फ़िज़ियोथेरापिस्टों की भारी मांग : अरुमुगम
Sep 13 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास
Sep 15 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्णिया में राजद-कांग्रैस पर जमकर बरसे,दिया संदेश- घुसपैठ खत्म करने की मोदी की गारंटी
Sep 15 2025
नीतीश बोले-पहले हमारी पार्टी के कुछ लोग गड़बड़ कर देते थे। अब सवाल ही नहीं पैदा होता है
Sep 15 2025
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज
Sep 15 2025
विश्वकर्मा पूजा पर 16 लाख निर्माण मजदूरों को नीतीश का तोहफा
Sep 16 2025
मुख्यमंत्री ने 16 लाख निर्माण मजदूरों के खाते में दिये 802 करोड रुपये
Sep 17 2025
बेरोजगार ग्रेजुयेट को दो वर्ष मिलेगा ₹1000 भत्ता
Sep 17 2025
मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित साधु संत समागम का किया उद्घाटन
Sep 18 2025
विधानसभा चुनाव के पहले पहली बार बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की 24 सितम्बर को होगी बैठक
Sep 18 2025
प्रशांत किशोर ने NDA के चार बड़े नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के नए खुलासे किए
Sep 19 2025
मुख्यमंत्री ने आपदा रिस्पॉन्स बल वाहिनी मुख्यालय भवन का किया उद्घाटन
Sep 19 2025
मुख्यमंत्री ने 50 लाख छात्र-छात्राओं के खाते में बैंक खाते में 2920 करोड़ रूपये डी०बी०टी०2920 करोड़ रुपये के माध्यम से किया हस्तांतरण
Sep 20 2025
चुनाव के पहले विकास मित्रों को नीतीश का तोहफा टेबलेट खरीदने को 25 जार देदे के साथ परिहन भत्ता और सेटेशनरी भत्ता बढा
Sep 21 2025
मुख्यमंत्री ने डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया उद्घाटन
Sep 21 2025
नये वकीलों को तीन साल तक मिलेगा प्रतिमाह पांच हजार रुपये का स्टाइपेंड - सम्राट चौधरी
Sep 21 2025
पटना हाई कोर्ट के 46वें चीफ जस्टिस बने पीबी बजनथ्री
Sep 21 2025
17 हजार शिक्षकों की मनचाहे जिला में पोस्टिंग की उम्मीदों पर पानी फिरा
Sep 22 2025
भारत में GST 2.0 लागू,₹2 लाख करोड़ की होगी बचत
Sep 22 2025
पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Sep 23 2025
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का विकास बहुत तेजी से हो रहा है और हम सभी के सहयोग से आगे भी इसी प्रकार होता रहेगा
Sep 23 2025
सीआईआई द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2025 में ऊर्जा सचिव ने राज्य के विद्युत प्रक्षेत्र में हुए कार्यों पर प्रस्तुति दी
Sep 23 2025
राष्ट्र्कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में कवि-सम्मेलन आयोजित
Sep 23 2025
औरंगाबाद जिला के तेन्दुआ गणपत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच कापी,किताब व बैग वितरित
Sep 24 2025
रोहतास जिला के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Sep 24 2025
मुख्यमंत्री ने रोहतास जिला अंतर्गत 921 करोड़ रुपये लागत की 124 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
Sep 24 2025
CBSE की 2026 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम घोषित
Sep 24 2025
बिहार की 75 लाख महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से सीएम महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपये वितरित करेंगे
Sep 24 2025
चुनाव के पहले तोहफा: बिहार में न्यूनतम मजदूरी बढी
Sep 25 2025
मुख्यमंत्री ने भागलपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व सदानंद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
Sep 25 2025
सीएम नीतीश कुमार ने खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड की सौढ़ उत्तरी पंचायत के सतीश नगर मेंपूर्व मुख्यमंत्री स्व. सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
Sep 25 2025
सीएम नीतीश बोले-शेष 77 हजार जो नियोजित शिक्षक हैं, उन्हें सरकारी शिक्षक बनने के लिए अभी 2 अवसर हैं
Sep 25 2025
जन सुराज पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर अशोक चौधरी से जुड़े जमीन खरीद मामले में कागजात पेश किए, मानव वैभव विकास ट्रस्ट द्वारा पटना में खरीदी गई छह प्रॉपर्टी के डीड भी सार्वजनिक किए
Sep 25 2025
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा.अनिल सुलभ ने साहित्य अकादमी के कार्यक्रम “उन्मेष” में भोजपुरी में सुनाया मर्म-स्पर्शी गीत
Sep 25 2025
बिहार के छह शहरों में बनेगा गैस आधारित शवदाह गृह - सम्राट चौधरी
Sep 25 2025
बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए बनी कमिटी की बैठक बेनतीजा समाप्त,फिर 10 अक्टूबर को होगी बैठक
Sep 25 2025
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बने बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी
Sep 25 2025
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रूपये की राशि हस्तांतरित
Sep 26 2025
चुनाव आयोग की उच्चस्तरीय टीम 4 और 5 अक्तूबर को बिहार दौरे पर आएगी
Sep 27 2025
बिहार में तिरूपति की तर्ज पर मोकामा में बनेगा भव्य मंदिर, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Sep 28 2025
अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 7 नई ट्रेनों को दिखाई*उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी
Sep 29 2025
अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 7 नई ट्रेनों को दिखाई*उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी
Sep 29 2025
सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र मुंगेर के तारापुर में आधुनिक बस स्टैंड के लिए 6.77 करोड़ स्वीकृत -
Sep 29 2025
देश को एक सूत्र में बांधने के लिए और आत्मीय संवाद स्थापित करने के लिए हिन्दी को देश-व्यापी बनाना नितान्त आवश्यक:ड़ा अनिल सुलभ
Sep 29 2025
मुख्यमंत्री ने 11,921 करोड़ रुपये की 20,658 योजनाओं का किया शिलान्यास, कार्यारंभ एवं उद्घाटन
Sep 29 2025
मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
Sep 29 2025
प्रशांत किशोर का खुलासा-तीन साल में खुद कमाए 241 करोड़, पार्टी को दिए 98.5 करोड़
Sep 29 2025
जन सुराज पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का कियाअनुरोध
Sep 30 2025
बिहार की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित: 7.42 करोड के नाम शामिल, 69 लाख नाम हटे और 21 लाख नाम जुटे
Sep 30 2025
उदय सिंह ने कहा - राज्यपाल ने मिलने का वक्त दिया लेकिन नहीं मिले, सम्राट चौधरी पर कार्रवाई नहीं हुई तो अब कोर्ट जाएंगे
Sep 30 2025
नवादा में श्रीराम यूनिवर्स अकादमी की तरफ से दशहरा के अवसर पर जन सेवा की पहल
Sep 30 2025
दशहरा में शिक्षकों को नहीं मिला वेतन। आधे से अधिक शिक्षकों का दुर्गापूजा रहा फीका
Sep 30 2025
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षकआठ सीटों के चुनाव की भी तैयारी शुरू
Sep 30 2025
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में स्थापित माँ की प्रतिमा के समक्ष अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने की प्रार्थना, हवन-यज्ञ में दी आहूति
Oct 01 2025
मोकामा प्रखंड में मराची गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल में उमड़ी भक्तों की भीड़
Oct 01 2025
बिहार में 19 नए केंद्रीय विद्यालय (KVS) खोलने की मंजूरी
Oct 01 2025
नवादा शहर में श्रीराम यूनिवर्स ट्रेडिंग अकादमी में देवी मां के भक्तों की हुई सेवा
Oct 01 2025
जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव नियुक्त
Oct 01 2025
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Oct 02 2025
चुनाव के पहले और 25 लाख महिलाओं को मिली 10 हजार रुपये की पहली किस्त
Oct 03 2025
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया श्रद्धा-पूर्वक स्मरण, हुई कवि-गोष्ठी
Oct 03 2025
बिहार विधानसभा का 18वां चुनाव से पहले आज यहां नीतीश कुमार सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक हुई, 129 प्रस्तावों को मंजूरी
Oct 03 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के 5 लाख स्नातक बेरोजगारों को ₹1000 मासिक भत्ता , जेपीवि-NIT समेत 62 हजार करोड की 11 योजनाओं का किया शुभारंभ
Oct 04 2025
बिहार से चुनाव प्रक्रिया में 17 नये प्रावधान होंगे लागू: सीईसी
Oct 05 2025
विशिष्ट और प्रधान शिक्षकों को को वेतन संरक्षण देने का विशेष फरमान
Oct 05 2025
"मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना"के तहत अबतक 1 करोड़ 21 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 10 हजार करोड़ रूपये की राशि की गयी अंतरित
Oct 06 2025
18वीं विधानसभा का दो चरणों में चुनाव में चुनाव
Oct 06 2025
दिनकर सांस्कृतिक बोध एवं राष्ट्रीय चेतना के महान कवि हैं : डॉ अनिल सुलभ
Oct 06 2025
जनसुराज पार्टी की पहली लिस्ट में 100 से अधिक नाम ,महासचिब किशोर कुमार मुन्ना होंगे सहरसा से उम्मीदवार
Oct 08 2025
महागठबंधन ने किया विधानसभा चुनाव में जीत के लिए हर घर एक सरकारी नौकरी का कार्ड पेश
Oct 09 2025
"विश्व श्रवण-वैज्ञानिक दिवस" पर आयोजित हुई वैज्ञानिक-कार्यशाला, सम्मानित हुए श्रवण-वैज्ञानिक
Oct 10 2025
नवादा में छठ महापर्व की तैयारी परवान चढी,घाटों की साफ सफाई तेज हुई
Oct 10 2025
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के प्रथम सभापति पं जगन्नाथ प्रसाद चतुर्वेदी की जयंती पर आयोजित हुआ कवि-सम्मेलन, दी काव्यांजलि
Oct 10 2025
बीजेपी नेता प्रेम रंजन पटेल की तबीयत बिगडी, अस्पताव में स्थिति स्थिर
Oct 10 2025
जहानाबाद के दो पूर्व सासंदों के बेटों के बीच घोषी में होगा राजनीतिक संग्राम
Oct 11 2025
नवादा के दयाल पब्लिक स्कूल में जेपी की जयंती मनी
Oct 11 2025
वयोवृद्ध शिक्षक जगदीश प्रसाद की पुस्तकों "गुलदस्ताय" तथा "ए बुक ऑफ ईज़ी वे टु लर्न इंग्लिश" का हुआ लोकार्पण
Oct 11 2025
Bihar Election:NDA का सीट फार्मूला तय, भाजपा -जदयू101-101,लोजपा-29और हम-रालोमो-6-6-सीटे-बंटी
Oct 12 2025
आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लालू परिवार को झटका,आरोप तय,होगा ट्रायल
Oct 12 2025
जन सुराज पार्टी की बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी,।
Oct 13 2025
Top