बिहार विधानसभा का 18वां  चुनाव से पहले आज यहां नीतीश कुमार सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक हुई, 129 प्रस्तावों को मंजूरी
पटना,03 अक्टूबर। बिहार विधानसभा का 18वां  चुनाव से पहले आज यहां नीतीश कुमार सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक हुई। 129 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
3% प्रतिशत डीए बढ़ा : बिहार सरकार के कर्मचारियों का कैबिनेट ने डीए बढ़ाया गया है। तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। अब 55% से बढ़कर 58% डीए हो गया। केंद्र सरकार पहले 3% बढ़ाने का फैसला ले चुकी है। 

स्कॉलरशिप दोगुनी : डेढ़ करोड़ स्कूली छात्र-छात्राओं की स्कॉलरशिप दोगुनी हुई है। कैबिनेट में इसकी स्वीकृति दी गई है। क्लास 1 से 4 तक 600 से बढ़ाकर ₹1200 किया गया, क्लास 5 से 6 1200 से बढ़ाकर ₹2400 किया गया। क्लास 7-8 का 1800 से बढ़ाकर ₹3600 और क्लास 9-10 का बढ़ाकर 1800 से बनाकर 3600 किया गया स्कॉलरशिप के लिए तीन अरब रुपए की स्वीकृति दी गई है।

Top