अनंत सिंह गिरफ्तार

पटना,02 अक्टूबर। पूर्व विधायक और मोकामा विधानसभा सीट से जदयू   के उम्मीदवार अनंत सिंह को शनिवार देर रात बाढ़ स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार (02 नवंबर) को अनंत सिंह और अन्य दो आरोपियों को पटना सिविल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। मोकामा से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह को सिविल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
यह गिरफ्तारी जन सुराज के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के सिलसिले में हुई है। 
अनंत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), धारा 3(5) और शस्त्र अधिनियम की गंभीर धाराएं लगाई हैं।

Top