Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
नीतीश बोले-पहले हमारी पार्टी के कुछ लोग गड़बड़ कर देते थे। अब सवाल ही नहीं पैदा होता है
जदयू और भाजपा की दोस्ती टूटनै का प्रसंग
संख्या-cm-441 15/09/2025
प्रधानमंत्री के पूर्णिया में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन, शुभारंभ, गृह प्रवेश तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के लाभों के वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
पटना, 15 सितम्बर, 2025 : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया जिला के सिकन्दरपुर,
एसएसबी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विद्युत, रेलवे, एयरपोर्ट, आवासन एवं शहरी कार्य, जल शक्ति, ग्रामीण विकास, कृषि तथा पशुपालन क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, शुभारंभ, गृह प्रवेश तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के लाभों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के लिए आज कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया है और आज विमान सेवा की शुरूआत हो गयी है। पूर्णिया अब देश के एविएशन मैप में शामिल हो गया है। मैं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को और उनकी टीम को बिहार में किये गये विकास कार्यों के लिये बधाई देता हूं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम में उपस्थित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करता हूं। आप सबका भी बहुत-बहुत अभिनंदन है कि आप सब आदरणीय प्रधानमंत्री जी को सुनने यहां पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री जी पूरे देश के साथ-साथ बिहार के लिए भी बहुत काम कर रहे हैं। ताली बजाकर और हाथ उठाकर उनका स्वागत कीजिए। यह बहुत खुशी की बात है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज पूर्णिया पधारे हैं। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा यहां से बिजली, रेलवे, नगर विकास एवं बाढ नियंत्रण से संबंधित 12 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जा रहा है साथ ही 4 ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है। खुशी की बात है कि केंद्रीय बजट से की गई घोषणाओं तथा सबसे बड़ी निवेशवाली पीरपैंती थर्मल पावर परियोजना भी शामिल है। इन सभी विकास योजनाओं की लागत 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। इन सभी योजनाओं से बिहार को काफी फायदा होगा, इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से नमन करता हूं और धन्यवाद देता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके पहले आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने पूर्णिया हवाई अड्डा के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है। इसके लिए राज्य सरकार बहुत पहले से प्रयास में थी लेकिन प्रधानमंत्री जी के चलते यह काम जल्द पूरा हो गया। इस हवाई अड्डा के शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा होगा। इसके अलावा बिहार में सब काम कर दिया गया है। हमलोगों से पहले जो सरकार थी उसने कोई काम नहीं किया था। बहुत बुरा हाल था। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर, 2005 को एन०डी०ए० की जो सरकारी बनी थी उसमें जदयू के साथ भाजपा भी थी। हमलोग मिलकर बिहार का विकास कर रहे हैं। बीच में गड़बड़ हुआ था इसीलिए उनलोगों को छोड़ दिया गया। पहले हमारी पार्टी के कुछ लोग गड़बड़ कर देते थे। अब सवाल ही नहीं पैदा होता है। भाजपा और जदयू की जो सरकार बनी, उसमें सब काम हुआ। हमलोग मिलकर सारा काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों की राज्य सरकार ने कुछ नये निर्णय लिए हैं। वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को पहले मिलनेवाली पेंशन की राशि 400 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। इसमें 1 करोड़ 13 लाख लोगों को फायदा हो रहा है। वर्ष 2018 में हर घर बिजली पहुंचा दी गई जिसे काफी कम पैसे में दिया गया लेकिन अब हमलोगों ने इस साल तय कर दिया कि अब सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त में दी जाएगी जिसे जुलाई माह से प्रारंभ कर दिया गया है। वर्ष 2020 में हमलोगों ने तय किया था कि 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे। 10 लाख सरकारी नौकरी दे दी गई है और 10 लाख रोजगार बढ़ते-बढ़ते अब 39 लाख रोजगार हो गया है। इसको भी बढ़ाकर अब 50 लाख से भी ज्यादा करना है। अब हमलोगों ने तय कर दिया है कि आगामी 5 वर्ष में सरकारी नौकरी और रोजगार मिलाकर 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। बिहार में नये उद्योग लगाने के लिए विशेष सहायता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि बिहार के विकास के लिए केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है। जुलाई, 2024 के बजट में केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की है। इसके बाद फरवरी, 2025 के बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन का जिम्मा पहले 6 राज्यों को मिल चुका था लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने बिहार को यह जिम्मा दिया, जो गौरव की बात है। इन सबके लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नमन करता हूं। आज के इस कार्यक्रम में पधारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मैं पुनः अभिनंदन करता हूं। आप देश के साथ-साथ बिहार के लिए भी बहुत काम कर रहे हैं, इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। यहां उपस्थित सभी गणमान्य लोगों के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं। आप सब लोग खड़े होकर प्रधानमंत्री जी का स्वागत करें। बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि आपलोग भूलिएगा नहीं, राज्य सरकार तो काम कर ही रही है लेकिन केंद्र सरकार का जो सहयोग मिल रहा है उससे बिहार बहुत आगे बढ़ जाएगा। इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपनी बात समाप्त करता हूं,
बहुत-बहुत धन्यवाद।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ श्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री किंजरापु राम मोहन नायडू, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री राजभूषण निषाद, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दूबे, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, राज्य सरकार के मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, राज्य सरकार के मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, सांसद एवं जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सहित राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Recent Post
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्णिया में राजद-कांग्....
Sep 15 2025
राष्ट्रभाषा" के लिए अविराम संघर्ष के संकल्प के साथ....
Sep 15 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया पीरपैंती थर....
Sep 15 2025
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 पर रोक....
Sep 14 2025
YOU MIGHT ALSO LIKE
पृथ्वी दिवस के मौके पर मंडल रेल प्रबंधक ने किया वृक्षारोपण
Aug 09 2021
पृथ्वी दिवस पर ए. एन. कॉलेज पटना में वृक्षारोपण अभियान
Aug 09 2021
पृथ्वी दिवस पर ए. एन. कॉलेज पटना में वृक्षारोपण अभियान
Aug 09 2021
भागलपुर के पास विक्रमशिला सेतु के समानांतर 1110 करोड़ की लागत से नए 4 लेन पुल का अक्टूबर से शुरू होगा निर्माण
Aug 09 2021
भागलपुर के पास विक्रमशिला सेतु के समानांतर 1110 करोड़ की लागत से नए 4 लेन पुल का अक्टूबर से शुरू होगा निर्माण
Aug 09 2021
बिहार के विधायकों के वेतन, भत्ता और पेंशन बढाने का आदेश जारी
Nov 09 2022
बिहार में किस जाति की कितनी आबादी,आई जातीय गणना2023 की रिपोर्ट
Oct 02 2023
बिहार मेकी सभी 215 जातियों की जाने आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक हालत
Nov 07 2023
जाति गणना पर बिहार में बदलेगा आरक्षण फार्मूला74% आरक्षण होगा लागू
Nov 07 2023
KK Pathak ने रचा इतिहास, राज्यपाल को पढाया कानून का पा
Apr 12 2024
पटना के एफएनएस एकेडमी के पूर्व प्राचार्य रघुवीर मिश्र नहीं रहे
Nov 12 2024
₹3.17 लाख करोड़ के बजट मे मुफ्त की योजना नदारद!
Mar 03 2025
दीदारगंज-फतुहा बख्तियारपुर-अथमलगोलाराज्य उच्च पथ एसएच 106 का फोरलेन में चौड़ीकरण)
Apr 28 2025
GST से बिहार को सालाना लगभग 30,000 करोड़ रुपये का लाभ
Jul 01 2025
1.11 करोड़ बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों के खाते 1100 रुपये ट्रांसफर– सम्राट चौ
Jul 11 2025
बिहार में 125 यूनिट बिजली पर सौ फीसद अनुदान देने का फैसला बड़ी राहत
Jul 17 2025
बिहार के पत्रकारों को अब मासिक ₹15 हजार सम्मान पेंशन
Jul 26 2025
सींएम नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय बढाने का किया ऐलान
Jul 30 2025
बिहार के वोटरों लिस्ट से 65 लाख के नाम कट
Aug 01 2025
शिक्षा मंत्री का पोस्टिंग से असंतुष्ट प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों को लेकर फरमान
Aug 02 2025
बिहार में अब शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू करने का सीएम नीतीश कुमार ने दिया निर्देश
Aug 04 2025
बिहार में अध्यापक नियुक्ति में 40% डोमिसाइल लागू
Aug 05 2025
ऐच्छिक ट्रांसफर से असंतुष्ट शिक्षकों के लिए बड़ी राहत
Aug 05 2025
सींएम का Teachers Transfer-Posting ऐच्छिक करने का फरमान
Aug 06 2025
अमित शाह सीतामढ़ी में पुनौराधाम में करेंगे भव्य मां जानकी मंदिर का शिलान्यस, बिहार को मिलेगी नई पहचान
Aug 07 2025
शिक्षकों के स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में जिला स्थापना समिति के गठन का निर्णय
Aug 12 2025
जीविका कर्मियों के दोगुने मानदेय के लिए 347.51 करोड़ रुपये की स्वीकृति – सम्राट चौधरी
Aug 13 2025
वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख नामों पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा
Aug 14 2025
फतुहा के ऐतिहासिक वाणी पुस्तकालय मं हुआ राष्ट्रध्वज का आरोहण
Aug 15 2025
बिहार में दिवाली-छठ के इर्द-गिर्द होने वाले विधानसभा चुनाव देख रेलवे की बडी सौगात, चलेगी 12 हजार विशेष ट्रेन
Aug 20 2025
विधानसभा चुनाव क पहले नीतीश का संविदाकर्मियों को तोहफा
Aug 22 2025
मोदी-नीतीश के नेतृत्व में एनडीए को मिलेंगी 200 से अधिक सीटें- सम्राट चौधरी
Aug 23 2025
पश्चिम चंपारण (बेतिया) के जिला मत्स्य पदाधिकारी पियूष रंजन कुमार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
Aug 25 2025
7047 किसान सलाहकारों के मानदेय में ₹8 हजार की बढ़ोतरी ,अप्रैल से ही 21 हजार मिलेंगे
Aug 26 2025
सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभ चुनाव के पहले 55000 जविप्र डीलरों को दिया तोहफा
Aug 26 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी साल में सातवीं बार बिहार 15 सितंबर को पूर्णिया आयेंगे
Aug 26 2025
बिहार देश का सबसे युवा राज्य, 2047 में 2 ट्रिलियन इकॉनमी वाला राज्य बनेगा बिहार- सम्राट चौधरी
Aug 26 2025
बिहार में 5 वर्षों में एक करोड नौकरी व रोजगार उद्योगों को प्रोत्साहित करने की वीति
Aug 26 2025
बिहार में चुनाव के पहले महिलाओं के रोजगार के लिए एक नयी योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की होगी शुरूआत
Aug 29 2025
चुनावी तोहफा: 40 हजार होमगार्ड और 8 हजार ग्राम कचहरी सचिव का बढा मानदेय
Sep 02 2025
TRE4 के पहले होगा STET
Sep 02 2025
Sep 03 2025
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी-पखवारा के तीसरे दिन आयोजित हुई व्याख्यान प्रतियोगिता
Sep 03 2025
4 सितंबर को बिहार बंद, NDA नेता पीएम मोदी की मां को गाली देने का करेंगे विरोधङ
Sep 03 2025
जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में आम आदमी को राहत देने वाले ऐतिहासिक निर्णय
Sep 03 2025
राज्य के सरकारी विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले 72 अध्यापकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार
Sep 03 2025
सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी,दो-तिहाई शिक्षक फेल
Sep 04 2025
शिक्षक दिवस पर मिला सम्मान,नहीं पूरी हुई आस
Sep 05 2025
नवादा के स्पेक्ट्रम क्लासेस कोचिंग में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस
Sep 05 2025
नवादा के आवासीय मदर टेरेसा स्कूल के परिसर में मनी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती
Sep 05 2025
नवादा के होली व्यू स्कूल में मनी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती
Sep 05 2025
"मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना" से संबंधित आवेदन प्राप्ति की प्रक्रिया एवं नगर क्षेत्रों के आवेदकों हेतु ऑनलाइन पोर्टल का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
Sep 07 2025
शिक्षकों की बहाली में उम्र सीमा में 10 वर्षों की छूट की मांग तेज
Sep 07 2025
मुख्ग्रमंत्री से ग्राम कचहरी सचिव का मानदेय कम से कम 36 हजार रुपए करने की मांग
Sep 07 2025
भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप जीता:* साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया; वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई किया
Sep 07 2025
आगनबाडी सेविका और सहायिका भी मानदेय बढा
Sep 08 2025
बिहार को फ़िज़ियोथेरापी से इंडियन इंस्टिच्युट ने परिचय कराया: डा सुलभ
Sep 08 2025
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी पखवारा के चौथे दिन आयोजित हुआ कवयित्री सम्मेलन
Sep 08 2025
सरकारी स्कूलों के टीचर्स की सेवा निरंतरता सहत प्रुख मांगों पर कमिटी बनी
Sep 09 2025
2024-25 में बिहार की विकास दर 8.64% है, जो कई राज्यों से अधिक है: श्री सम्राट चौधरी
Sep 09 2025
बिहार में बनेगा चार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मांग पर केंद्रीय उद्योग मंत्री ने किया ऐलान
Sep 11 2025
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी-पखवारा के १२वें दिन आयोजित हुई काव्य-पाठ प्रतियोगिता
Sep 12 2025
बिहार के संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षाकर्मी वाराणसी में महाधरना पर बैठे :
Sep 13 2025
मौरिशस समेत अफ़्रीकन देशों में फ़िज़ियोथेरापिस्टों की भारी मांग : अरुमुगम
Sep 13 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास
Sep 15 2025
राष्ट्रभाषा" के लिए अविराम संघर्ष के संकल्प के साथ हिन्दी पखवारा एवं पुस्तक चौदस मेला का हुआ समापन
Sep 15 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्णिया में राजद-कांग्रैस पर जमकर बरसे,दिया संदेश- घुसपैठ खत्म करने की मोदी की गारंटी
Sep 15 2025
Top