मोकामा प्रखंड में मराची गांव में  मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल में उमड़ी भक्तों की भीड़
मोकामा। पटना जिलांतर्गत मोकामा प्रखंड में मराची गांव में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापित हुई है। माता का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ी है। दुल्हन की तरह सड़कों को सजाया गया है। रंग बिरंगी लाइट से सजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना है।
ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा करायी जारही है। जय माता दी,का जयकारा गूंज उठा है। बनारस से आए हुए ब्राह्मणों द्वारा 8 दिन का प्रवचन भी चला । भक्तों ने खूब आनंद लिया। महानवमी के दिन सड़क पर स्टॉल लगाकर मिठाइयां , खिलौने की बिक्री हो रही। तरह-तरह के विभिन्न स्टॉल लगाये गये हैं। आसपास लोगों के मेला में जमकर आनंद उठाते दिखे।  
दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ता विपिन सिंह, ललन सिंह, राकेश सिंह, नित्यानंद पांडेय ,सुनील सिंह समेत कई ग्रामीणों ने बढ़-कर पर हिस्सा लिया। मेला में भक्तों को दिक्कत ना हो इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की गयी है। 
मराची थानाध्यक्ष के द्वारा मेला में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था के साथ चौकसी और गस्ती भी देखी गई। समाजसेवी रघु सिंह के अनुसार जनसभागिता और सहयोग से भव्य आयोजन हो पाया है।

Top