ईमानदारी, सादगी और सिद्धांतों की राजनीति का जीवंत उदाहरण थे सुशील मोदी, बिहार के विकास में अहम योगदान-सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज राजेन्द्र नगर स्थित 
सुशील मोदी स्मृति पार्क में पूर्व उप मुख्यमंत्री प‌द्मभूषण स्व० सुशील कुमार मोदी  की जयंती समारोह में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व० सुशील कुमार मोदी जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

•सुशील मोदी जी का सार्वजनिक जीवन ईमानदारी और सादगी का प्रतीक
•युवाओं और नए राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए सुशील मोदी प्रेरणास्रोत
•सुशील मोदी की जयंती पर पटना के राजेंद्र नगर स्थित सुशील मोदी पार्क में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित, प्रतिमा का अनावरण

पटना/बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी ने बिहार के विकास पर अमिट छाप छोड़ी है। उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन ईमानदारी, सादगी और सिद्धांतों की राजनीति का जीवंत उदाहरण रहा। बिहार के विकास को नई दिशा देने में उनका अहम योगदान है।

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी पटना के श्री कृष्ण मैमोरियल हॉल में सुशील कुमार मोदी स्मृति एवं शोध संस्थान द्वारा स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

श्री चौधरी ने कहा कि सुशील मोदी जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष, सुशासन और विकास को प्राथमिकता दी। उपमुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने वित्तीय अनुशासन, सामाजिक न्याय और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जो कार्य किए, वे आज भी बिहार की प्रगति की नींव बने हुए हैं। बतौर उपमुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने जहां बिहार के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया वहीं विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने मजबूत भूमिका निभाई। सुशील मोदी जब सदन में आते थे तब तात्कालीन सरकार दहशत में रहती थी कि वो कौन सी नई फाइल लेकर आएंगे। विपक्ष में रहते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार के कई मामलों को उजागर करने का काम किया।

उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा- सुशील मोदी जी का जीवन युवाओं और राजनीति में आने वाले नए लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। सादगीपूर्ण जीवन, स्पष्ट विचार और जनहित को सर्वोपरि रखने की उनकी सोच पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। 

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया कि उन्होंने सुशील मोदी के जंयती को राजकीय समारोह घोषित किया और उनकी प्रतिमा को राजेद्र नगर पार्क में स्थापित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्री चौधरी ने कहा कि सुशील मोदी जी के सपनों को बिहार साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Top