राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन से एडी सिंह भी उम्मीदवार

पटना,04 मार्च। बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों लिए 16 मार्च को होने वाले चुनाव में महागठबंधन भी एक सीट की दावेदारी करेगा।नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन गुरुवार को राजद के राज्यसभा सदस्य एडी सिंह भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगै। ऐसे में एनडीए के पांचवें उम्मीदवार रोलोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुकाबला तय है। 243 सदस्यीय विचाराधारा में भाजपा और जदयू के दो-दो उम्मीदवारों की अपने बूते जीत के लिए पर्याप्त 41-41 विधायकों का संख्या बल सुलभ है।भाजपा के 89 और जदयू कै 85 विधायक हैं।एनडीए कै 202 विधायक हैं। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा को 3 मतों का जुगाड करना होगा। राजद उम्मीदवार को एआईएमआईएम के पांच,बसपा और आईआईपी के एक-एक विधायक कि समर्थन मिलने पर 41 विधायकों का अपेक्षित समर्थन सुलभ हो सकता है। पांच सीट के चुनाव में छह दावेदार होने से थैली और सेंधमारी अवश्यंभावी है।

Top