नवादा के गुरुकुल पब्लिक स्कूल में हुआ होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

नवादा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल, नाला रोड, गोनावां, नवादा में परम्परागत एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए विभिन्न कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।
वही विद्यालय के प्रिंसिपल रवि रौशन सर ने होली मिलन समारोह में आए हुए सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावक को संबोधित करते हुए बोले कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह उत्साह पूर्वक आज मनाया गया ।
इस अवसर पर कलाकार ललित सिंह, मुन्ना झा, राहुल कुमार, अवधेश मिश्रा साथ प्रमोद कुमार ने अपने मधुर स्वर में भक्तिमय गीत पानीया लाले लाल ये गौरा हमरो के चाही, होलिया खेले राम लला, सिया निकले अवधवा की ओर जैसी पारंपरिक होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके सुरों और ताल ने पूरे परिसर को उल्लास और उमंग से भर दिया, जिससे उपस्थित बच्चे, अभिभावक, एवं शिक्षकगण सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
समारोह में समाजसेवी श्रवण बर्णवाल की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही अनेक सम्मानित अभिभावकगण एवं अतिथिगण जैसे शशिकांत, बिपिन कुमार, राजीव (होलीफेथ), निर्मल (फाइव फिंगर्स), संजीव और कई पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस रंगोत्सव को हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाया।
समारोह में उपस्थित बच्चे, अभिभावक एवं शिक्षकगण सभी रंगों तथा गुलाल की खुशियों में झूम उठे। बच्चों ने गुलाल और अबीर के साथ अत्यंत उत्साहपूर्वक एवं मर्यादित ढंग से होली खेली। रंग-बिरंगे परिधानों और मुस्कुराते चेहरों ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दिया।
स्कूल प्रबंधक - काजल कुमारी, प्राचार्य - रवि रौशन एवं उप-प्राचार्य - पंकज कुमार ने बताया कि यह आयोजन केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है जैसा कि पूरे गुरुकुल परिवार ने मिलकर यह संदेश दिया कि होली का पर्व हमें आपसी भाईचारे, सद्भाव और आनंद के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।इस आयोजन शिक्षक- प्रमोद सिंह, दिवाकर उपाध्याय, चितरंजन मिश्रा, राजकिशोर पांडेय, डब्लू शक्ले, राज शर्मा, राकेश कुमार, दीपक कुमार, पुरुषोत्तम पांडेय आदि उपस्थित थे।

Top