आज का पंचांग - राशिफल 01 मार्च, 2026
श्री गणेशाय नम:!!दैनिक पंचांग!!
☀ 01 - मार्च - 2026
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  त्रयोदशी  06:31 PM
🔅 नक्षत्र  पुष्य  08:07 AM
🔅 करण :
           कौलव  07:56 AM
           तैतिल  07:56 AM
🔅 पक्ष  शुक्ल  
🔅 योग  शोभन  02:32 PM
🔅 वार  रविवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  06:14 AM  
🔅 चन्द्रोदय  03:48 PM  
🔅 चन्द्र राशि  कर्क  
🔅 सूर्यास्त  05:46 PM  
🔅 चन्द्रास्त  +05:22 AM  
🔅 ऋतु  वसंत  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1947  विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत  5127  
🔅 दिन काल  11:37 AM  
🔅 विक्रम सम्वत  2082  
🔅 मास अमांत  फाल्गुन  
🔅 मास पूर्णिमांत  फाल्गुन  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:38:58 - 12:25:28
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  04:18 PM - 05:04 PM
🔅 कंटक  10:05 AM - 10:52 AM
🔅 यमघण्ट  01:11 PM - 01:58 PM
🔅 राहु काल  04:23 PM - 05:51 PM
🔅 कुलिक  04:18 PM - 05:04 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  11:38 AM - 12:25 PM
🔅 यमगण्ड  12:02 PM - 01:29 PM
🔅 गुलिक काल  02:56 PM - 04:23 PM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  पश्चिम  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ  
❤️💛विशेष ~  प्रदोष व्रत, पश्चिम दिशा मे बुधास्त। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~  शनिवार
दूरभाष ~  9122608219
                9229042909
❤️1 मार्च 2026, रविवार ❤️
मेष (Aries) : आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक होने के सम्बंध में बताते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में दिन व्यतीत होगा। अधिक लोगों के साथ सम्पर्क में रहने का अवसर मिलेगा। व्यापारीगण उनके व्यापार का विस्तार और आयोजन कर सकेंगे। लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा।
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  8

वृषभ (Taurus) : विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। वाचन एवं लेखन में अभिरुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे। पाचनतंत्र की समस्या से तबीयत खराब होने की संभावना देखते हैं।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

मिथुन (Gemini) : महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आप द्विधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। हो सके तो प्रवास टालें। पानी या अन्य तरल पदार्थ भयानक साबित हो सकते हैं। जमीन, मिल्कियत आदि की चर्चा से बचें।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  5

कर्क (Cancer) : कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के सान्निध्य से मन रोमांचित बनेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर-सम्मान मिलेगा। विरोधियों को पराजित कर सकेंगे। आज किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधेंगे।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  5

सिंह (Leo) : दूर बसने वाले स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ के संदेश व्यवहार से आपको लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। गणनापूर्वक आयोजन और अत्यधिक विचार मन में उलझन पैदा करेंगे। स्त्री मित्र आपको सहायक साबित होंगी।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  1

कन्या (Virgo) : वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। सगे-सम्बंधियों के साथ मुलाकात होगी औऱ सुख-आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

तुला (Libra) : आपको वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाल होने की संभावना है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। तबीयत का ध्यान रखने की सलाह है। दुविधाएं और समस्याएं मन की शांति हर लेगी। आध्यात्मिक वाचन या ईश्वर का नाम स्मरण शांति देगा।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

वृश्चिक (Scorpio) : आप गृहस्थ जीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। पत्नी तथा पुत्र की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी-धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है।
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  8

धनु (Sagittarius) : कार्य सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिजनस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  5

मकर (Capricorn) : बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतानों की समस्या चिंता का कारण बनेगी। लंबी यात्रा की संभावना है। विरोधियों और प्रतिस्पर्द्धियों के साथ गहरी चर्चा में न उतरने और गलत खर्च से बचने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

कुंभ (Aquarius) : अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए कहते हैं। अत्यधिक विचार और क्रोध आपकी मानसिक स्वस्थता में खलल पहुंचाएंगे, स्वास्थ्य खराब होगा। परिवार में खटराग होने की संभावना रहेगी। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। इष्टदेव की अराधना करने से आप राहत महसूस करेंगे।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

मीन (Pisces) : आज व्यापारियों के लिए खूब उज्जवल भविष्य देखते हैं। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। साहित्य सृजक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे और आदर पाएंगे। पार्टी, पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी होगी।
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  8

Top