नवादा के  मॉडर्न रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल के चार विद्यार्थियों का  सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम  में 100% रिजल्ट
नवादा शहर के लाइन पार मिर्जापुर में स्थित मॉडर्न रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा में चार विद्यार्थियों का  100% रिजल्ट होने से विद्यालय के निदेशक रामचंद्र कुमार सोनी एवं विद्यालय परिवार बच्चों एवं अभिभावक में खुशी देखी गयी।
विद्यालय के निदेशक रामचंद्र कुमार सोनी ने बताया कि ऑल इंडिया मे 1669 रैंक प्राप्त किया है । इस प्रतियोगिता में 45000 से 50000 विद्यार्थी भाग लेते हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों को एंट्रेंस में पास होने वाले की सूची अक्षय कुमार ,साहिल राज  , सौरव कुमार, मानवी कुमारी ने सैनिक एंट्रेंस एग्जाम में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के निदेशक द्वारा चारों पास होने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह विद्यालय नवोदय सैनिक सिमतुला जैसे विद्यालय में प्रतियोगिता के माध्यम से दाखिला दिला चुके हैं। साथ साथ मीतसोर ओलंपियाड जैसे गोल्ड मेडलिस्ट ऑफ़ एक्सीलेंस इन साइंस और एक्सीलेंस इन मैथ के रूप में परचम लहराने में कामयाबी मिली है । यहां के बच्चे जिला स्तरीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विद्यालय का अपना मुकाम कामयाब किया है।  विद्यालय का पहचान बनायी है। विद्यालय में बच्चों को दाखिला दिलाना इस विद्यालय का एक विश्वसनीय सोच है । इतना ही नहीं विद्यालय का इतिहास देखा जाए तो 22 वर्षों से अभी तक इस विद्यालय के द्वारा 70 अवार्ड प्राप्त हो चुका है ।
वहीं विद्यालय के सफल होने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामनाएं विद्यालय के परिवार द्वारा की गयी।
इस मौके पर विद्यालय की निर्देशिका पायल वर्मा, प्रिंसिपल बॉबी कुमारी, संजू कुमारी ,सोनी कुमारी ,पिंकी कुमारी, प्राची कुमारी, सोनम कुमारी, पूजा कुमारी, पूनम कुमारी, अंकिता कुमारी, ममता चौधरी  योगेंद्र सिंह सहित शिक्षकगण श्याम  ,अभिषेक,  सचिन , विक्रम  ,राहुल , रवि , मुन्ना , अनुज कुमार के साथ म इस कार्यक्रम में अभिभावक भी उपस्थित हुए। अपने बच्चों की सफलता देखकर बहुत प्रशंसा व्यक्त की।
वहीं विद्यालय के निदेशक रामचंद्र कुमार सोनी की कठिन मेहनत, ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के प्रति आभार व्यक्त किया। 100% रिजल्ट होने पर विद्यालय  परिवार में खुशी का माहौल देखा गया।
[

Top