नवादा में आर के मिशन स्कूल का शुभारंभ
बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट 
नवादा
शहर के भगत सिंह चौक के पास पुराने एल आई सी ऑफिस परिसर में नए स्कूल आरके मिशन का शुभ आरंभ किया गया। 
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवादा की विधायक विभा देवी और  गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र  के विधायक विनीता मेहता  कार्यक्रम में शरीक हुए।  कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के मानते हुए आरके मिशन नवादा में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगा । इस विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिया जाएगा।
अतिथियों ने कहा कि  मैनेजिंग डायरेक्टर रामचंद्र कुमार सोनी का पहले से ही जिले में  दो विद्यालय चल रहा है ।  शिक्षा के क्षेत्र में नवादा ही नहीं बल्कि राज्य में भी नाम रोशन किया है। इस विद्यालय के बच्चों ने  सैनिक स्कूल,  नवोदय और  सिमतुला मे उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है ।
आरके मिशन स्कूल शहरी क्षेत्र में शिक्षा का नया विकल्प प्रदान करेगा।  कम खर्चे में अच्छी शिक्षा दी जाएगी । बच्चों का भविष्य बनाया जाएगा । वैसे माता-पिता जो अपने बच्चों को नवोदय, सिमतुला ,सैनिक स्कूल व नेतरहाट में पढ़ान की चाहत रखते हैं , उनका इस स्कूल में ही नामांकन से  सपना अब साकार होगा । लक्ष्य भी पूरा होगा। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर रामचंद्र कुमार सोनी ने कहा कि मेरा सपना था कि शहरी परिवेश में आरके मिशन का विद्यालय की स्थापना हो।  शहरी परिवेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर सपना को साकार किया जा सके जो आज मेरा उद्देश्य पूर्ण हुआ है। मेरे लिए भी बहुत हर्ष की बात है। अभिभावक लोगों से अपील करते हैं कि विद्यालय में बच्चों का नामांकन करवा कर अपना लक्ष्य और बच्चों के भविष्य का  सपना पूरा कर सकेंगे।
वहीं विद्यालय के पहले ब्रांच के विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
60 से अधिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  अतिथियों एवं अभिभावकों का मनमोह लिया। विद्यालय के निदेशक मुकेश कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन का भी बढ़ावा देने का काम होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार मिलेगा तभी विकसित समाज की परिकल्पना की जा सकती है।
इस मौके पर शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ आर पी साहू,  डॉ मनोज कुमार मुन्ना जी, प्रोफेसर दशरथ प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, शहर के कई शिक्षाविद, बुद्धिजीवी,  समाजसेवी समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन सरवन बरनवाल द्वारा किया गया।
Top