नवादा में श्री बालाजी इमरजेंसी हॉस्पिटल न्यूरो एंड ट्रामा सेंटर का शुभारंभ
बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट 
नवादा जिला मे कादीरगंज रोड कन्हाई लाल साहू कॉलेज नेहालु चक निकट साईनाथ हॉस्पिटल के बगल में ही श्री बालाजी इमरजेंसी हॉस्पिटल न्यूरो एंड ट्रामा सेंटर का आज शुभारंभ हुआ। विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पीएमसीएच पटना के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नवीन कुमार द्वारा फीता काटकर  किया गया ।
विशिष्ट अतिथियों में पीएमसीएच पटना के प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार, डॉ सिया शरण, लाइफ मेंबर आई एम ए सेवानिवृत्ति प्रेसिडेंट आईएमए नालंदा  शामिल हुए।
 मुख्य अतिथि डॉ नवीन कुमार ने कहा कि नवादा जिला में यह हॉस्पिटल खुलने से जिला वासियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। कम खर्चे में सारी सुविधायुक्त  यहां दी जाएगी।
विशिष्ठ अतिथि डॉ डॉ अशोक कुमार ने कहा कि मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ ओमप्रकाश का सपना था कि नवादा जिला की जनता कोमी सेवा कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में श्री बालाजी इमरजेंसी हॉस्पिटल एक मिसाल कायम करेगा।  यह सपना आज पूरा हुआ है।
मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ ओम प्रकाश ने कहा कि आज बहुत हर्ष की बात है कि श्री बालाजी इमरजेंसी हॉस्पिटल नवादा की धरती पर पहली बार जिला  वासियों की सुविधा के लिए खोला गया है । नवादा वासियों को 24 घंटा सुविधा चिकित्सा सुलभ होगी। बहुत ही कम खर्च मे मरीज को राहत मिलेगी। श्री बालाजी इमरजेंसी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर का एक ही सपना था कम खर्चे में मरीजों की अच्छी सेवा करना ।  मेरा कर्तव्य था जो कि आज यह हॉस्पिटल खुल गया है।
नवादा वासियों से अपील करता हूं कि इस हॉस्पिटल का लाभ 100% उठावे ।
जेनरल फिजिशियन डॉ तृप्ति सक्सेना ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। मेरा उद्देश्य है कि मरीज को बेहतर इलाज करना और बेहतर सुविधा देना मेरा कर्तव्य रहेगा। 
 जनरल फिजिशियन डॉ ऋषभ सक्सेना ने कहा कि आज बहुत ही गर्व की बात है जो मेरे माता-पिता जी का सपना था कि नवादा में श्री बालाजी इमरजेंसी हॉस्पिटल की स्थापना हो। मैं पढ़ लिख कर डॉक्टर बन कर इसी अस्पताल में मरीज करुंगा। मरीजों कच बेहतर सुविधा मिले। आज सपना पूरा हुआ है ।मैं पूरी कर्तव्य निष्ठा से और मरीजों से भाईचारा के साथ हमेशा सुख-दुख में निभाऊंगा।
श्री बालाजी इमरजेंसी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर ओम प्रकाश ने कहा कि डॉक्टरों की सूची इस प्रकार है डॉक्टर अमित कुमार डॉक्टर प्रवीण कुमार डॉ तरुण शरण 24 घंटा उपलब्ध रहेंगे इसके बाद भी प्रत्येक विभाग के डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे न्यूरो
सर्जन एवं न्यूरो विशेषज्ञ डॉ राजीव कुमार रंजन लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ सुजीत कुमार नस एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज कुमार नस एवं फ्रैक्चर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सुबोध कुमार दांत हेड नेक एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ नंदकिशोर एमबीबीएस एंथेसिस डॉ मनोज कुमार एमबीबीएस एमडी पैथोलॉजिस्ट डॉ अमन राज जनरल फिजिशियन डॉ ऋषभ सक्सेना बीडीएस डॉ सनीश कुमार स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉ एम सुल्ताना  श्री बालाजी इमरजेंसी  समारोह में कई  समाजसेवी, बुद्धिजीवी,  जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद  समेत अन्य कई लोग उपस्थित हुए।
Top