पीएम नरेन्द्र मोदी का 24 अक्टूबर को कर्पूरी ग्राम से चुनावी शंखनाद

पटना,19 अक्टूबर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर से बिहार में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। फिलहाल छह दिनों के दौरे में  12 स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। समस्तीपुर और बेगूसराय में चुनावी सभा होगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार  को यहां प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रधानमंत्री  भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के गांव व आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद समस्तीपुर में ही उनकी पहली चुनावी जनसभा होगी। 

भाजपा अध्यक्ष जायसवाल ने बताया कि बददूसरे चरण में  30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में प्रधानमंत्री की सभाएं निर्धारित हैं। वहीं 2, 3, 6 और 7 नवंबर को भी वे राज्य के विभिन्न जिलों में चुनावी सभाएं करेंगे।
 इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 व 11 नवम्बर कोहो रहे हैं, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। एनडीए गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी और जदयू 101-101 ,हम व रालोमो6-6 और लोजपा(रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है । 


Top