राजद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मनोनयन

पटना 26 जुलाई । ; राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मनोनयन कर दिया है।
          पार्टी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व सांसद महबूब अली कैसर एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जनाब अब्दुल बारी सिद्दीकी को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं सुनील कुमार सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
           श्री जयप्रकाश नारायण यादव एवं भोला यादव सहित 12 राष्ट्रीय महासचिव के साथ हीं 10 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं।

           चित्तरंजन गगन 
  प्रदेश प्रवक्ता राजद बिहार

Top